{"_id":"57ec0d834f1c1ba374573fb3","slug":"spring-break-was-by-train-derail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार स्प्रिंग टूटने से बेपटरी हुई थी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार स्प्रिंग टूटने से बेपटरी हुई थी मालगाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या रेलवे स्टेशन से करीब छह सौ मीटर पूरब मनकापुर रेल ट्रैक पर बीते 22 सितंबर की शाम मालगाड़ी के डिरेल होने की वजह वैगन के बेस की स्प्रिंग का टूटना पाया गया है। घटनास्थल अयोध्या क्षेत्र व उत्तर रेलवे में न होने से इसकी जांच एनईआर की टीम ने की है। सहायता के लिए लखनऊ के अधिकारी भी लगाए गए थे।
जांच के सिलसिले में बुधवार को लखनऊ का एक दल फैजाबाद में जमा रहा। सूत्रों के अनुसार, जांच में अयोध्या पहुंचे एनईआर के दल ने भी वैगन के एक ही ओर के चारों पहियों के डिरेल होने की वजह ट्रॉली बेस की स्प्रिंग का टूटना माना है। दल का मत था कि यह घटना अचानक हुई।
बता दें 58 वैगन की खाली मालगाड़ी मनकापुर से कटरा-अयोध्या होकर लखनऊ जा रही थी। अयोध्या के निकट पॉइंट नंबर 89 पर गार्ड के डिब्बे से 10 वां वैगन, जहां पर पटरी बदलती है, चेंजओवर से करीब पांच मीटर पहले उतरा था।
विज्ञापन
अयोध्या के स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने इस बारे में कहा कि घटनास्थल नाप जोख में एनईआर का निकला था। इसकी जांच एनईआर की ओर से हो रही है। जांच अधिकारियों का क्या निष्कर्ष है? उन्हें कुछ भी नहीं पता।