{"_id":"61be1cc3244098224207e940","slug":"sport-faizabad-news-lko6095594161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के हरिहर ने एमपी के सुरेंद्र को पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के हरिहर ने एमपी के सुरेंद्र को पटखनी
विज्ञापन
18-अयोध्या-दंगल में अपना दमखम दिखाते पहलवान
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौधा। महात्मा भरत की तपोस्थली नंदीग्राम में आयोजित 23 वें भरतकुंड महोत्सव में गीत संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों और रामलीला मंचन से कलाकारों ने लोगों का मन मोहा। महोत्सव की ओर से आयोजित विराट दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया।
भरतकुंड महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को आयोजित दंगल में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई के पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच दिखाएं। अमित यादव बनारस के पहलवान ने गोरखपुर के सतीश को पटकनी दी। अयोध्या के हरिहर ने मध्य प्रदेश के सुरेंद्र को कड़े मुकाबले में हराया। महोत्सव में पहली बार हुए इस विशाल दंगल को लोगों ने सराहा। इससे पूर्व महोत्सव की दूसरी शाम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अयोध्या के संत बृजमोहन दास और विशिष्ट अतिथि जितेंद्र नाथ पांडेय और देवेंद्र दास ने दीप प्रज्ज्वलन कर और राम दरबार की आरती उतार कर किया।
रामलीला के प्रसंगों का मोहक चित्रण किया गया। डॉ. अनुपम पांडेय, विनोद पांडेय, न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्र, सतीश पांडेय, योगेश मिश्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बृजेंद्र दूबे, बृजमोहन तिवारी, शैलेंद्र मिश्र, शिवम मिश्र आदि मौजूद रहे।