{"_id":"61d89b2346cca47c47609431","slug":"sp-yogi-used-to-worry-about-terrorists-not-poor-daughters-faizabad-news-lko6124950106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों-बेटियों की नहीं, आतंकियों की चिंता करती थी सपा-योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों-बेटियों की नहीं, आतंकियों की चिंता करती थी सपा-योगी
विज्ञापन
अयोध्या-जीआईसी में टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में मौजूद युवा
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार में दंगाइयों को सम्मानित किया जाता था नौकरियों पर डकैती पड़ती थी और गरीबों व व्यापारियों की संपत्ति कब्जा ली जाती थी।
इनकी सरकार में एक बार अयोध्या की सुरक्षा को लेकर गृह सचिव ने बैठक बुलाई तो उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। इनको न अयोध्या की चिंता थी, न गरीबों, युवाओं, किसानों व बेटियों की।
यह लोग रामजन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों की चिंता करते थे। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें दरिद्रता अराजकता का प्रतीक थीं। सपा सरकार में हर तीसरे दिन दंगा होता था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार को दो हजार युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण समारोह में विपक्षियों पर हमलावर नजर आए। युवाओं ने भी जय श्रीराम के उद्घोष और तालियों की गड़गड़ाहट से समर्थन दिया।
सीएम योगी ने कहा कि सपा की सरकार में सबसे पहला काम अयोध्या में आतंकवादी हमला करने वाले आतंकियों का मुकदमा वापस ले लिया गया। उसी दिन मथुरा में दंगा करा दिया।
अवसर मिला तो जवाहरबाग में कब्जा कर लिया। जबकि हमने सबसे पहला काम किया कि प्रदेश में चल रहे अवैध बूचड़खाने बंद कराए। एंटी रोमियो दस्ता बनाया और 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का ऋण माफ किया।
पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि 2014 के पहले गांव की सड़कों पर गंदगी होती थी। आज हर गांव स्वच्छता के नए मानक पर दिखाई दे रहा है। स्वच्छता से स्वास्थ्य का खर्चा कम होता है।
स्वस्थ हैं तो समृद्धि का रास्ता खुलता है। कहा कि हम दीवाली पर साफ-सफाई करते हैं तो लक्ष्मी आती हैं, गंदगी रहती है तो दरिद्रा आती है। पिछली सरकारें दरिद्रता अराजकता की प्रतीक थीं।
सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने देश को दंगे की आग, विखंडन, वर्ग संघर्ष में ढकेल दिया था। हर तीसरे दिन दंगा होता था। अब पांच वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ है।
सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राममंदिर का जब फैसला आने वाला था तो विपक्षी कहते थे खून की नदियां बहेंगी, मैं कहता था मच्छर भी नहीं मरेगा। राममंदिर निर्माण के साथ ही प्रदेश में अब रामराज्य की शुरूआत हो गई है।
43 लाख गरीबों को एक-एक आवास मिला जो पहले 70 साल में नहीं हुआ था। शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन दिया गया। जो काम 70 साल में नहीं हुआ वहां पांच वर्ष में हो गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार में युवाओं का शोषण किया जाता था। भर्ती निकलने पर चाचा-भतीजा वसूली करने के लिए निकल जाते थे। हर जिले में वसूली गैंग था। ये लाल टोपी लगाकर वूसली करते थे।
योग्य युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी। अधिकांश भर्ती लटक जाती थी। बेटियों से छेड़छाड़ होती थी तो वे कहते थे गलती हो जाती है, अब ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई होती है।
सीएम ने अखिलेश के भगवान कृष्ण के सपने में आने वाले बयान पर तंज कसा। कहा कि भगवान कृष्ण सपने में कहते होंगे क्या कर रहे हो, जब सत्ता में थे तो मथुरा में ही दंगा करा दिया।
उन्होंने जवाहरबाग कांड का जिक्र करते हुए कहा कि आपके ही करीबी ने मथुरा के बड़े पार्क पर कब्जा कर लिया। कब्जा हटाने के दौरान एसपी सिटी मुकुल द्विेवेदी समेत पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
सपा के सीएम अपनी सरकार में दंगाइयों को सम्मानित करते थे, युवाओं की नौकरी पर डकैती डालते थे। गरीबों की जमीनों, व्यापारियों की संपत्ति पर कब्जे होते थे, हमारी सरकार में ऐसा करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलता है।
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या विश्वस्तरीय नगरी बनने की ओर अग्रसर है। अयोध्या की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए त्रेतायुग की तरह अयोध्या विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचे इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी बनने जा रहा है। सीएम ने कहा कि पांच अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसे ही राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया उसी समय 500 वर्षों के बलिदान की सिद्धि हुई।
उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही अयोध्या है जहां राम का नाम लेने पर युवाओं, संतों व यहां के नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती थी। आज हर जुबां पर जय श्रीराम है।
कहा कि विपक्ष को अयोध्या ने जय श्रीराम कह दिया है। आज विपक्षी भी अयोध्या के दर्शन करना चाहते हैं। जो कहते थे परिंदा पर भी नहीं मार सकेगा, आज वही लोग उत्तरप्रदेश की नई अयोध्या के वैभव व विकास को देखने के लिए अयोध्या आने से स्वयं को नहीं रोक पा रहे हैं।
कहा कि कुछ लोग हर कार्य में राम का नाम लेते हैं कुछ लोगों की विदाई के समय राम का नाम लिया जाता है। सीएम योगी ने जीआईसी मैदान में मौजूद युवाओं से पूछा कि कितने लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है।
बताया कि 15 से 17 वर्ष के युवाओं को निशुल्क वैक्सीन लग रही है। कहा कि तीसरी लहर का कोरोना खतरनाक नहीं है, लेकिन संक्रमण तो है ही इसलिए कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन लगवाना पड़ेगा।
कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। बताया कि हर विद्यालय में वैक्सीन के बूथ लगाए जा रहे हैं। योगी ने प्रथम चरण में नगर के 10 चौराहों पर आटोमेटिक सिग्नल सिस्टम व छह मुख्य चौराहों पर बीएमएस वैरिएबल मैसेज साइन की स्थापना व 4 प्रमुख स्थानों पर फ्री वाई फाई की सुविधा का लोकार्पण व राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 49.74 करोड़ के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का लोकार्पण व अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा अयोध्या धाम से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर विकसित की जाने वाली आवासीय योजना कलश कुंज का शिलान्यास भी किया। यहां गरीबों को सस्ते में आवास मिलेगा। कहा कि माफिया से छुड़ाई गई जमीन पर आवासीय कॉलोनी विकसित की जानी चाहिए।

अयोध्या-जीआईसी में टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में हाथ हिलाकर लोगो का अभिवादन स्वीकार क- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-जीआईसी में लोगो को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ- फोटो : FAIZABAD