{"_id":"63cffb6e0c8b3810f056845ac35040d9","slug":"six-pilgrims-trampled-by-truck-killing-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छह श्रद्धालुओं को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने छह श्रद्धालुओं को रौंदा, दो की मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के 52 श्रद्धालुओं का जत्था बस से धार्मिक यात्रा पर निकला था। ये लोग सोमवार रात 11 बजे तीर्थ के आखिरी पड़ाव अयोध्या पहुंचे थे। चालक ने बस को नया पुल के नीचे खड़ा कर दिया।
इनमें से छह लोग हाईवे के अयोध्या मोड़ साकेत पेट्रोल पंप के पास तिकोने डिवाइडर पर सो रहे थे। भोर करीब पौने चार बजे बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे श्रद्धालुओं को रौंद डाला। गंभीर रूप से घायल सम्मनपुर के दहतपुर गांव निवासी संगीता पत्नी आशाराम (38) की अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में पहुंचते ही मौत हो गई।
जबकि फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर किए गए इंदर यादव पुत्र पुद्दन (40) निवासी पेठिया अमौली मोइनुद्दीनपुर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी गांव की लीलावती पत्नी कमलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सम्मनपुर के निनकू यादव को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
श्रीराम अस्पताल में सम्मनपुर के गंगाराम कन्नौजिया व सरोजा देवी को भर्ती कराया गया है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि गिट्टी लदा ट्रक गोंडा की तरफ से आ रहा थाी। पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों की सूचना पर ट्रक को पुलिस ने घेर लिया, इस बीच चालक ट्रक छोड़ भाग गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस को बुलाने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं उठा। कोतवाल ने बताया कि एंबुलेंस न आने पर उन्होंने किसी तरह पुलिस जीप और टैंपो में लादकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।