फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six more including Corona positive, including couple from Delhi

दिल्ली से आए दंपती सहित छह और मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 22 Jun 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Six more including Corona positive, including couple from Delhi
अयोध्या। जून माह में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में दिल्ली से आए दंपती सहित सात प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि नौ लोग ठीक होकर घर रवाना हुए हैं। स्वास्थ्य टीमों ने संक्रमित हुए लोगों के गांवों को सील करके मरीजों को आइसोलेशन में भेजवाया। संपर्क वालों की शिनाख्त करके उन्हें होम क्वारंटीन करने के साथ गांवों को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक संकलित किए गए कुल 6972 नमूने में से आई 6707 की जांच रिपोर्ट में कुल 224 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। जिसमें अबतक 115 लोग ठीक हो घर जा चुके हैं, जबकि कोविड अस्पताल में भर्ती सक्रिय मरीजों की संख्या मात्र 65 है। सोमवार को लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में 7 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि 382 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही 232 नमूने और संकलित करके जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिन गांवों में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, उनमें बीकापुर के महावा में दिल्ली से आए दंपती के साथ मयाबाजार के दलपतपुर, हरिग्टनगंज का सहसीपुर, रुदौली का बरावा व कयस्थाना, पूराबाजार के खुशहालगंज गांव से एक-एक प्रवासी शामिल हैं। सभी को आइसोलेशन में शिफ्ट कराते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य टीमों ने गांव में बचाव कार्य कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्कीपुर तहसील के हैरिंग्टनगंज ब्लाक के ग्राम नियामतपुर मजरे संहसेपुर निवासी 20 वर्षीय 19 जून को गुजरात से आया था। सीएचसी अधीक्षक डॉ डीएन द्विवेदी ने बताया कि युवक टे्रन से गुजरात से इलाहाबाद तक आया था। वहां से बस द्वारा खजुरहट और खजुरहट से निजी साधन से बल्लीपुर तक आया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार की जा रही है। गांव को चारों तरफ से सील करवाकर टीमें गठित कर दी गई हैं। परिवार के लोगों को क्वारंटीन कराया जा रहा है।
वहीं बीकापुर विकास खंड क्षेत्र के महावां गांव निवासी दिल्ली से लौटे दंपती के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। सीएचसी के अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले शुक्लहिया महावा निवासी 31 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय पत्नी के साथ 17 जून को बस द्वारा दिल्ली से आया था। जिसे होम क्वॉरेंटीन किया गया था।

20 जून को दोनों की सैंपलिग कराई गई थी। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों लोगों को एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर भेजवाया गया है। बताया कि दोनों के संपर्क में आए 9 लोगों की पहचान की गई है। सभी को क्वारंटीन कराया जा रहा है। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि गांव को आने-जाने वाले रास्ते को सील कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed