{"_id":"60996e9b8ebc3e8d5621e1ff","slug":"six-died-from-corona-170-positive-faizabad-news-lko577613297","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से छह की मौत, 170 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से छह की मौत, 170 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती छह कोरोना संक्रमितों की 24 घंटे में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 193 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली, उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं सोमवार को 170 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 14722 हो गई है। इनमें 1944 सक्रिय हैं।
जिले में सोमवार को 1778 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 170 लोग संक्रमित मिले हैं और 1966 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है। रिपोर्ट में सहादतगंज में छह, सिविल लाइंस, कौशलपुरी कॉलोनी, तारुन ब्लॉक के नागपाली में पांच-पांच संक्रमित मिले हैं। हैरिंग्टनगज के पारा ताजपुर, सोहावल के रौनाही, रिकाबगंज, मसौधा के मुमताजनगर, बेनीगंज, खोजनपुर में तीन-तीन पॉजिटिव मिले।
सिंधोरा, मलेथू खुर्द, बैंक कॉलोनी, शक्ति नगर कॉलोनी, बनबीरपुर, बस स्टेशन, वजीरगंज, बारुन बाजार, मऊ यदुवंशपुर, चरेरा, तिहुरा सहित अन्य जगहों पर दो-दो पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय 1944 मरीजों में से 1739 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शेष मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।