फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sita-Ram wedding boom in Ramnagari

रामनगरी में सीता-राम विवाहोत्सव की धूम

Sun, 13 Dec 2015 11:20 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
रामनगरी अयोध्या सीताराम विवाह के उत्साह में डूबी हुई है। रविवार को रामलीलाओं में विवाहोत्सव का मंचन छाया रहा। मंगलवार को धनुष यज्ञ की प्रस्तुति के बाद बुधवार को सीताराम विवाह होगा। मठ-मंदिरों में भव्य सजावट से अयोध्या की छटा देखते ही बन रही है।
विज्ञापन


विवाहोत्सव को लेकर रामनगरी में उत्सव का माहौल है। विअहुति भवन, रंगमहल, लक्ष्मण किला, जानकी महल ट्रस्ट, कनक भवन, दशरथ महल बड़ा स्थान, श्रीराम बल्लभाकुंज मंदिरों में सीताराम विवाह का मंचन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर रामलीलाओं के साथ-साथ कथा प्रवचन में श्रद्धालु भावविभोर होकर गोते लगा रहे हैं। जानकी महल प्रांगण में भगवान के स्वरूपाें के माध्यम से रामलीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार विअहुति भवन में विवाहोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। जानकी महल ट्रस्ट में श्रीरामार्चा पूजन व श्रीगणेश पूजा के साथ श्री सीताराम विवाहोत्सव का शुभारंभ हुआ।

देश भर से आए भक्त श्री सीताराम विवाह के पारंपरिक आयोजनों में सहभागी बन धन्य हो रहे हैं। जानकी महल में सोमवार को हल्दात और दो बजे प्रसिद्ध फुलवारी लीला, विवाह के गीत, रामलीला होगी।


अधिगृहीत परिसर से सटे रंगमहल में मंदिर में विराजमान विग्रह भगवान का हल्दी पूजन, मंडप पूजन, किशोरी जी का पूजन, षोडशोपचार पूजन, भगवान के स्वरूपों का पूजन किया गया।

सोमवार को रामलीला में पुष्पवाटिका लीला प्रसंग का मंचन होगा। इसी तरह लक्ष्मण किला, बिड़ला धर्मशाला सहित अन्य मंदिरों में कार्यक्रम हो रहे हैं।

मठ-मंदिरों में विवाहोत्सव को लेकर हो रहे धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटकर आराध्य के विवाह के गवाह बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed