फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sir! Road closed by illegal encroachment, how to go to the fields

Ayodhya News: साहब! अवैध कब्जा कर किया रास्ता बंद, खेतों में कैसे जाएं

Sun, 12 Mar 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sir! Road closed by illegal encroachment, how to go to the fields
अयोध्या। साहब! ग्राम समाज की जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर दीवार बना ली है। इस रास्ते से ही वह अपने खेतों में जाते हैं, अब रास्ता बंद हो गया है। शनिवार को कोतवाली रुदौली में आयोजित थाना समाधन दिवस पर सरायपीर गांव के ग्रामीण उमेश कुमार, राम कैलाश, अजय कुमार, राजकुमार व राम सिंह की शिकायत पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद गांव के लेखपाल को कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश देते रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए।वहीं, कोतवाली रुदौली में ही ईदगाह निवासी राम सरन लोधी की पत्नी मायावती ने एडीएम व सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी के समक्ष हाथ जोड़कर कहा कि तालाब की भूमि पर मोहल्ले के लोग कब्जा कर रहे हैं। बार बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लेखपाल मौके पर ही नहीं आ रहे। इस पर एडीएम प्रशासन ने लेखपाल को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, अयोध्या कोतवाली में दर्शननगर निवासी राजाराम यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी चक रोड पर कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर मामले का निस्तारण करने के लिए मौके पर टीम रवाना की गई।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस पर इस तरह की 155 शिकायतें जिले के 19 थानों पर आई, इनमें ज्यादातर शिकायतें राजस्व से संबंधित रही। अधिकारियों द्वारा इनमें से 22 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, जबकि शेष 133 के लिए टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए। थानों में फरियादियों की शिकायत एडीएम, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed