फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Security is such that it is not easy for anyone to enter

सुरक्षा ऐसी कि किसी के लिए घुस पाना आसान नहीं

Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Security is such that it is not easy for anyone to enter
अयोध्या में उप राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एडीजी जोन,आईजी,एसएसपी ? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। देश के उपराष्ट्रपति की अयोध्या यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे। उनकी पूरी यात्रा के दौरान किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के लिए इसे भेद पाना कतई नामुमकिन था।
विज्ञापन

जगह-जगह बैरियर, बैरिकेडिंग और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा बलों की ऐसी कतार कि मानो दीवार खड़ी कर दी गई हो। सुबह से ही डायवर्जन लागू होने से उनके आगमन के दौरान अयोध्या में यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

पहले से की जा रही अधिकारियों की मेहनत सार्थक हुई और उपराष्ट्रपति का दौरा सकुशल संपन्न हो गया। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां एडीजी जोन बृजभूषण, आईजी कवींद्र प्रताप सिंह, एसएसपी शैलेश पांडेय के अलावा काफी संख्या में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के जवान मुस्तैद थे। उनके फ्लीट चलने से करीब 15 मिनट पहले सभी रास्तों को पूरी तरह खाली करा लिया गया।
मुख्य मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। उपराष्ट्रपति के लिए चार स्तरीय घेरा तैयार किया गया था। बाहरी घेरे में अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित पुलिस, पीएसी, जीआरपी और आरपीएफ के जवान थे।
इसके आगे छोटे व आधुनिक असलहों के साथ पुलिस व खुफिया विभाग के जवान तैनात थे। तीसरे चक्र में सुरक्षा मुख्यालय से आए जवान सादी वर्दी में तैनात थे। चौथे चक्र में उपराष्ट्रपति सुरक्षा गार्ड थे।
वहीं, रेलवे लाइन के किनारे-किनारे सशस्त्र जवान थे। मकानों की छतों पर भी अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों को निगरानी के लिए लगाया गया था।
सड़क, रेलवे लाइन के अलावा आकाशीय मार्ग पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी। किसी भी बैरियर से गुजरने का प्रयास करने वालों पर पुलिस के जवान सख्त दिखे।
उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान हनुमानगढ़ी पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम दिखे। इस दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश पहले से ही रोक दिया गया था। जब तक उपराष्ट्रपति दर्शन-पूजन करते रहे श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहा।
हनुमानगढ़ी जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी, जहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने किसी को जाने की अनुमति नहीं दी। चारों तरफ से सुरक्षा एजेंसियों ने पैनी नजर रखी।
उपराष्ट्रपति के आवागमन के समय रास्ते में पड़ने वाली सभी रेलवे क्रॉसिंगों पर भी यातायात को रोक दिया गया। रेलवे लाइन के समीप पैदल जाने की अनुमति भी किसी को नहीं दी गई।
इसका असर रहा कि शहर के मोदहा रेलवे क्रॉसिंग, फतेहगंज, आचार्य नरेंद्रदेव, उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार, कनीगंज, रायगंज, हलकारा का पुरवा, दर्शननगर समेत अन्य क्रॉसिंगों पर जाम की स्थिति भी रही।
हालांकि, ट्रेन गुजरते ही यातायात बहाल कर दिया गया, जिससे किसी को खास असुविधा नहीं हुई। उपराष्ट्रपति के आगमन पर जिले के पुलिस कर्मियों के अलावा बाहर से भी करीब 550 आरक्षी, 150 उप निरीक्षक, सात एएसपी, 25 डीएसपी को सुरक्षा में तैनात किया गया था।
रेंज व जोन के सुरक्षाकर्मियों के अलावा सुरक्षा मुख्यालय से भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। वहीं, करीब पांच कंपनी पीएसी, आरएएफ, सीआरपीएफ, एटीएस, एसएसबी, जीआरपी को भी अलग-अलग जगहों पर लगाया गया था।
अयोध्या की तरफ जाने वाले शहर के उदया चौराहे से सुबह करीब 10:45 बजे सभी वाहनों को रोक दिया गया। किसी ने जिद भी किया तो पुलिस ने सख्ती बरती और वाहनों को उदया पब्लिक स्कूल की तरफ मोड़ दिया।
साकेत महाविद्यालय से आगे स्थित टेढ़ी बाजार चौराहा पर भी बैरियर लगाया गया था। यहां से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को पुलिस ने रोकते हुए वापस कर दिया।
रामलला को जाने वाले गेट नंबर तीन पर सुरक्षा घेरा सख्त रहा। इसके पहले ही बैरियर लगाकर लोगों को आगे नहीं आने दिया गया। गेट पर काफी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
मुख्य मार्ग पर निकलने वाली गलियों पर पुलिस बैरियर लगा दिया गया। श्रीराम अस्पताल के निकट एक मोहल्ले में जाने वाली सड़क पर बैरियर लगाया गया था। मोहल्लेवालों ने निकलना चाहा तो पुलिस के जवानों ने सख्ती दिखाई।
सुबह के 10:30 बजे अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण अयोध्या रेलवे स्टेशन पर आईजी कवींद्र प्रताप सिंह, एसएसपी शैलेश पांडेय के साथ डटे रहे। सभी प्वाइंट पर तैनात किए गये जवानों से वह इनपुट लेते रहे। कहीं कमियां दिखीं तो तुरंत दूर करने का निर्देश दिया।

उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए गये थे। इस दौरान स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को तकलीफ न हो, इसका ख्याल रखा गया। वरिष्ठ अधिकारी लगातार दौरा कर सुरक्षा में तैनात अधिकारी व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। -कवींद्र प्रताप सिंह, आईजी अयोध्या रेंज, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed