{"_id":"5d65673b8ebc3e01463f1f93","slug":"security-increased-faizabad-news-lko478371756","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के आसपास सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के आसपास सुरक्षा बढ़ी
विज्ञापन
अयोध्या के एक बैंक में चेकिंग के दौरान मौजूद सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व अन्य।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अंबेडकरनगर जनपद में एक प्राइवेट बैंक में डकैती की वारदात के बाद अयोध्या पुलिस की नींद टूटी। अयोध्या पुलिस ने आनन-फानन बैंकों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है।
शहर में सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने नगर कोतवाली व थाना कैंट पुलिस के साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक की सुरक्षा व्यवस्था परखी गई साथ ही आसपास खड़े संदिग्ध लोगों की तलाशी व आईडी चेक की गई।
सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि पुष्पराज चौराहा स्थित एचडीएफसी, आईडीबीआई, आईसीसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का जायजा लिया गया।
इसके अलावा कोतवाली नगर प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव व थाना कैंट प्रभारी आशुतोष मिश्र ने अपनी टीम के साथ अलग-अलग बैंकों को निरीक्षण किया।
सीओ ने बताया कि इस दौरान आईडीबीआई में एक कैमरा कम मिला जबकि एचडीएफसी में फ्रंट कैमरा काम करता नहीं मिला। इस पर दोनों बैंक के प्रबंधकों को तत्काल कैमरा लगवाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
बताया कि शहर के सभी बैंकों की सुरक्षा सख्त कर दी गई है, पीआरवी, चीता के साथ संबंधित थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, बीट दरोगा व सिपाही को बैंक के आसपास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सीओ अयोध्या अमर सिंह, कोतवाली अयोध्या प्रभारी सुरेश पांडेय ने नयाघाट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक, पीएनबी समेत अन्य बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।