{"_id":"57ffc3a14f1c1bc67b28fce7","slug":"searched-tourism-potential-in-ramnagari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में तलाशीं पर्यटन की संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में तलाशीं पर्यटन की संभावनाएं
फैजाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में गुरुवार को सरयू में नौका भ्रमण करता प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी टूरिज्म व लोनली प्लानेट्स के तत्वावधान में प्रदेश के चार धार्मिक व ऐतिहासिक शहरों में पर्यटन विकास की संभावनाओं को तलाशने निकला एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को रामनगरी पहुंचा। दल के सदस्यों ने सरयू यात्रा के साथ प्रमुख मठ-मंदिरों व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। यह दल 16 अक्तूबर को वाराणसी में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कांक्लेव में रिपोर्ट सौंपेगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सारनाथ ट्रैवल कंपनी के अनूप कुमार, सेवन ब्लागर लेखिका अनुराधा, बर्सीलोना की क्लारा, फोटोग्राफर फ्लामेनिया, पीआर एजेंसी की शिल्पा नेगी ने बताया कि प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या व आगरा शहरों में पर्यटन विकास को और बेहतर बनाने और स्थलों के ऐतिहासिक, धार्मिक स्थानों की जानकारी लोगों तो सहजता से पहुंचाने के लिए 39 रायटर्स का दल बनाया गया है।
टुकड़ों में बंटे दल चारों शहरों की भौगोलिक स्थिति का भ्रमण कर पर्यटन विकास की संभावनाओं को तलाश कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। दल ने गुप्तारघाट से अयोध्या तक नौका यात्रा के साथ, श्रीराम जन्मभूमि, कनक भवन, हनुमानगढ़ी आदि प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिरों को देखा व उसे समझा। शाम को दिव्य मां सरयू आरती सेवा संस्थान के तत्वावधान में सरयू पर हो रही आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन
इनका कहना था कि राम में जो विश्वास रखते हैं वे यहां के प्राचीन मंदिरों व स्थलों को देखें। सरयू में नौका बिहार को सरयू क्रूज दर्शन के नाम से कराया जा सकता है। जिस तरह से वाराणसी मथुरा, काशी अन्य धार्मिक स्थानों पर विदेशी पर्यटकों की आमद ज्यादा है, उसी तरह से अयोध्या में पर्यटक आकर्षित हों, इसके लिए ब्लाग लिखे जाएंगे। आशीष कुमार कोषाध्यक्ष सरयू बालक अवध सेवा समिति व समिति के प्रिंस सिंह ने लोगों का स्वागत किया।