फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   school pm live telecast

Ayodhya News: कहीं स्कूल नहीं खुले, तो कहीं बच्चे ही नहीं पहुंचे

Sat, 29 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 29 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
school pm live telecast
संवाद न्यूज एजेंसी अयोध्या। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम समारोह का सीधा प्रसारण व प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए शनिवार को मोहर्रम का अवकाश निरस्त कर दिया गया। रात करीब 9:30 बजे बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य माध्यमों से इसकी सूचना विद्यालयों को दी गई। देर शाम को विद्यालय खोलने के आदेश पर कुछ स्कूलों में अध्यापक तो पहुंचे, बच्चे नहीं पहुंचे, तो कुछ स्कूलों में नाममात्र के बच्चे दिखाई पड़े।
विज्ञापन

स्कूलों में कहीं अध्यापकों द्वारा टेबलेट और लैपटॉप के जरिए प्रधानमंत्री का संबोधन सुना गया। जहां स्मार्ट क्लास थी, वहां एलईडी पर सीधा प्रसारण देखा गया। कुछ स्थानों पर इंटरनेट की समस्या के चलते संबंधित वेबसाइट कनेक्ट ही नहीं हो सकी। नगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय अंगूरीबाग, पुलिस लाइन, रायगंज, रामघाट समेत अन्य विद्यालय खुले मिले।
विज्ञापन

वहीं, माध्यमिक विद्यालयों का भी यही हाल रहा। अधिकतर जगह स्कूल तो जरूर खुले लेकिन बच्चे नहीं आए। जनता अवध इंटर काॅलेज, गुरुनानक एकेडमी, एसएसएसवी इंटर काॅलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, मनोहरलाल इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालय खुले जरूर लेकिन बच्चे न के बराबर रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी परिषदीय स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए गए थे। बच्चों ने पूरे समारोह का सीधा प्रसारण व प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। हालांकि कुछ स्कूलों में बच्चे जरूर कम आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद रहे विद्यालय, लटका रहा ताला

शिक्षा क्षेत्र मवई के प्राथमिक विद्यालय पूरे प्रयागदत्त में सुबह 10 बजे तक ताला लटका रहा। प्राथमिक विद्यालय पूरे सिकदरी सुबह 10:50 तक नहीं खुला। प्राथमिक विद्यालय घोसवल में 11:05 पर ताला बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय पूरे शिवा में भी 11 बजे तक ताला नहीं खुला। प्राथमिक विद्यालय अमौनी भी बंद मिला।


शिक्षा क्षेत्र सोहावल के प्राथमिक विद्यालय पयासी का पुरवा, प्राथमिक विद्यालय मोकलपुर, शिक्षा क्षेत्र बीकापुर के कंपोजिट विद्यालय पूरे नंदा में 12:10 बजे ताला लगा रहा।

शिक्षा क्षेत्र हैरिग्टंनगंज के प्राइमरी स्कूल आदिलपुर में 11:56 पर ताला लटका रहा। अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे मधई राय 12:15 बजे बंद मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहजनमऊ में 12:30 बजे ताला लगा रहा।


नहीं खुल सकी बेबसाइट
शिक्षा क्षेत्र पूरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय दतौली में 19 बच्चे मौजूद थे। प्रधानाध्यापिका प्रियंका ने बताया कि इंटरनेट काम न करने के कारण साइट नहीं खुल रही है।


यहां हुआ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
तारुन शिक्षा क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालय कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर, कंपोजिट विद्यालय तारुन, कंपोजिट विद्यालय परसावां महोला, कंपोजिट विद्यालय थरियाकला व कंपोजिट विद्यालय रौहारी की स्मार्ट क्लास में बच्चों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। रुदौली शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मत्था नेवादा, कंपोजिट विद्यालय पूरे सरनाम सिंह, प्राथमिक विद्यालय रजागंज, कंपोजिट विद्यालय जखौली, प्राथमिक विद्यालय नरौली खुले रहे, यहां बच्चों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। बीकापुर शिक्षा क्षेत्र में कंपोजिट विद्यालय शेरपुर पारा, प्राथमिक परिषदीय विद्यालय जलालपुर माफी समेत अन्य विद्यालय खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed