फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   sarayu water level

Ayodhya News: कटान का कहर जारी, पानी में समाई सैकड़ों बीघा फसल

Tue, 18 Jul 2023 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
sarayu water level
पूराबाजार, अयोध्या। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है जिसके चलते तटीय इलाकों में कटान भी तेज हो गई है। सदर तहसील के करीब 12 गांवों की आबादी को बाढ़ का खतरा सता रहा है तो वहीं गांव की सैकड़ों बीघा फसलें पानी में समा चुकी हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की शाम सरयू का जलस्तर 91.57 मीटर रिकार्ड किया गया। सरयू अभी चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर से 16 सेमी दूर है। पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पूराबाजार के रामपुर पुवारी मांझा में सरयू नदी में तेज बहाव के कारण कटान का कहर जारी है। कटान रोकने के प्रशासन की तरफ से कोई भी कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। रामपुर पुवारी माझा के ग्राम प्रधान रमेश निषाद ने बताया कि झीनकान, सियाराम, दयाराम, मंगरु निषाद, पुनवासी, महेश, दर्शन निषाद आदि किसानों की खड़ी फसल खेत सहित नदी में समा गयी। ग्राम प्रधान ने कहा कि जिन बाढ़ पीड़ितों के मकान कटान की जद में है उन्हें ऊंचे स्थान पर बसने के लिए जगह दी जा रही है। उधर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति की 24 घंटे माॅनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed