{"_id":"576d7cd44f1c1b0550b47d74","slug":"sarayu-raise-water-jetties-staircases-began-to-sink","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में पानी बढ़ा, गुप्तारघाट लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में पानी बढ़ा, गुप्तारघाट लबालब
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
गुप्तार घाट में घाटी में डूबी सीढ़यां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू की धारा में तेजी आई तो उसके किनारे सूखे पड़े घाटों पर रौनक आ गई। गुप्तारघाट से सरयू की धारा पिछले चार माह से रूठ गई थीं, जिसके कारण स्नानार्थियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नया घाट बना लिया था। मगर अब यह घाट लबालब हो गया है। लगातार तीसरे दिन सरयू का जलस्तर बढ़त की ओर है।
केंद्रीय जल आयोग ने शुक्रवार को नदी का जलस्तर 88.560 मीटर दर्ज किया जबकि खतरे का निशान 92.730 मीटर है। एक सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से नदी बढ़ रही है। फैजाबाद और अयोध्या के उन घाटों पर शुक्रवार को रौनक बढ़ गई जिसे सरयू नदी ने भीषण गर्मी के कारण छोड़ दिया था।
सरयू की धारा के तेज होने से उसके आसपास के लोगों में खलबली मच गई है। सरयू के कछार में बसे गांवों में सरयू में हो रही जल बढ़ोत्तरी से ज्यादा परेशानी है। हर साल कछार के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन अभी घबराहट जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि सरयू नदी आपने खतरे के निशान 92.730 मीटर से काफी दूर है।
विज्ञापन
अयोध्या स्थित केंद्रीय जल आयोग ने जो आंकड़ा दर्ज किया उसके मुताबिक प्रति घंटा एक सेमी. सरयू बढ़ रही है। जल आयोग के अभियंता विनय कुमार क ुशवाहा ने बताया कि जलस्तर लगातार तीसरे दिन बढ़ोत्तरी की तरफ है लेकिन कल से घटने लगेगा।