Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Salary of absentee doctor, ward boy and five staff nurses withheld

अयोध्या: गैरहाजिर डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय व पांच स्टाफ नर्स का रोका वेतन

Sun, 12 Feb 2023 05:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Feb 2023 05:11 AM IST
विज्ञापन
Salary of absentee doctor, ward boy and five staff nurses withheld
अयोध्या। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान की हकीकत जानने के लिए सीएमओ डॉ. अजय राजा ने शनिवार को सीएचसी पूराबाजार व मया बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी पूराबाजार में पांच स्टाफ नर्स, एक वार्ड ब्वॉय और सीएचसी मयाबाजार में दंत चिकित्सक गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता के लिए सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षकों, हॉस्पिटल में तैनात चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को को समस्त चिकित्सीय सेवाएं सुदृढ़ रखने के लिए निर्देशित किया। अधीक्षकों निर्देशित किया कि कोई भी चिकित्सक या स्टाफ बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए जाए तो तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए समुचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


सीएमओ ने दी गैरहाजिर होने की जानकारी, प्रेसनोट में नदारद
सीएमओ डॉ. अजय राजा ने तेे सीएचसी पूराबाजार में पांच स्टाफ नर्स, एक वार्ड ब्वॉय व सीएचसी मया बाजार में एक डेंटल सर्जन के अनुपस्थित मिलने की जानकारी दी। ये भी बताया कि सीएचसी मया बाजार में डेंटल सर्जन तीन दिन से नहीं आ रहे थे, लेकिन सीएमओ कार्यालय से जारी प्रेसनोट में इसका जिक्र तक नहीं रहा। डीएचआईओ वीपी सिंह से इसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि स्टाफ नर्स अनुपस्थित नहीं थीं, बल्कि वह परिसर में ही थीं, लेकिन हस्ताक्षर नहीं किए थे। निरीक्षण के समय ही आकर हस्ताक्षर बनाया था। वहीं सीएमओ डॉ. अजय राजा से अलग-अलग समय पर दो बार जानकारी ली गई। दोनों बार उन्होंने पांच स्टाफ नर्स, एक वार्ड ब्वॉय और एक दंत चिकित्सक के गैरहाजिर मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed