{"_id":"623b7053f43d5749716d2db2","slug":"saint-dharmacharya-will-go-to-bless-cm-yogi-faizabad-news-lko622852170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी को आशीर्वाद देने जाएंगे संत-धर्माचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी को आशीर्वाद देने जाएंगे संत-धर्माचार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में जिले से करीब दो हजार लोग शामिल होंगे।
रामनगरी के संत-धर्माचार्य भी सीएम योगी आदित्यनाथ को आशीर्वाद देने के लिए लखनऊ जा रहे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कार्यालय से मिले निर्देश के क्रम में तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिले से करीब दो हजार लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल किए जाने का लक्ष्य है। निर्देश के अनुसार जिले के प्रमुख संतों, साहित्यकारों, लेखकों, अधिवक्ताओं, डॉक्टर, इंजीनियर, समाजसेवी आदि प्रबुद्ध जनों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि रामनगरी के प्रमुख संत-धर्माचार्य भी मुख्यमंत्री योगी को आशीर्वाद देने के लिए लखनऊ जा रहे हैं। मणिरामदास की छावनी के महंत कमलनयन दास, जगद्गुरु वासुदेवाचार्य, जगद्गुरु श्रीधराचार्य, महंत सुरेश दास, महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत रामदास, महंत डॉ.भरत दास, अधिकारी राजकुमार दास सहित अन्य कई संत-धर्माचार्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे।
सभी को लाने व ले जाने के लिए वाहनों के इंतजाम की जिम्मेदारी भी पार्टी के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को दी जा रही है। जिला प्रशासन से भी व्यवस्था करने को कहा जा रहा है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दिन जिले के चौराहों को सजाया जाएगा। चौराहों पर होर्डिंग लगाई जाएगी। भगवा झंडे भी लगाए जाएंगे।
इसी तरह समारोह में शामिल होने आने से पहले सभी भाजपाइयों और समर्थकों को अपने आसपास के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करने को कहा गया है। भाजपाई पूजा-अर्चना कर प्रदेश की उन्नति व तरक्की की कामना करेंगे। योगी 2.0 के कार्यकाल की सफलता के लिए प्रार्थना होगी।