फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   RSS election campaign from Ramnagari Ayodhya

रामनगरी अयोध्या से आरएसएस की चुनावी मुहिम

Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
RSS election campaign from Ramnagari Ayodhya
अयोध्या। रामनगरी से आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने मंगलवार को असंतुलित व अनियंत्रित जनसंख्या, तीन तलाक, लव जिहाद व कुरीतियों के खिलाफ बिगुल फूंका।
विज्ञापन

संघ की चुनावी मुहिम का आगाज करते हुए इंद्रेश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए पूरे उत्साह के साथ वोट करना है।
उन्होंने विवाह की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष किए जाने पर विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा अनर्गल भाषा की कड़ी आलोचना की। चीन के विस्तारवाद और पाकिस्तान के अलगाववाद की नीति की भी कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन

साथ ही यह प्रण लिया कि हम सब को अपनी प्रार्थनाओं में कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति की प्रार्थना करनी चाहिए। इंद्रेश कुमार जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन की सभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या समाधान यात्रा निकाली थी जो मेरठ से चल कर 66 जिलों में होती हुई मंगलवार को अयोध्या पहुंची थी। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने जनसंख्या असंतुलन के कारण संभावित गृहयुद्ध को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत की।
उन्होंने कहा, अशिक्षा और अधिक बच्चे पैदा करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की अविलम्ब आवश्यकता है। जनसंख्या संतुलित हो, नियंत्रित हो व संस्कारित हो। इसके लिए विश्वव्यापी जनजागरण होना चाहिए।
उन्होंने यूएनओ से भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की। बताया कि इसको पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। लोगों को चेताया कि यूपी में शैतानी ताकतें हैं।
जिनसे उत्तर प्रदेश को बचाना है। मानवता को बचाना है। कहा कि भारत के बंटवारे के जिम्मेदार नेहरू, कांग्रेसलीग, जिन्ना और अंग्रेज हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के गंभीर विषय पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट हो जाना चाहिए।
देश की जनता में इस विषय को लेकर एक अंडर करंट चल रहा है जो कि दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और जो भी दल जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करेगा, देश की जनता उसका सफाया कर देगी।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर और राष्ट्रीय सचिव विनोद भाटी ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन उत्तर प्रदेश जनसंख्या अभियान के अंतर्गत रथयात्रा निकालकर जिले-जिले सभा करके लोगों को एकजुट कर रहा है।
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के उद्देश्य से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश जनसंख्या अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 66 जिलों में जारी जनसंख्या समाधान यात्रा 4 दिसम्बर को गाजियाबाद से चलकर आज अयोध्या पहुंची।
कारसेवकपुरम में समापन सभा का आयोजन हुआ। राष्ट्रहित में जारी इस यात्रा का संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने स्वागत किया।
सभा को संगठन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र धामा, महंत कमलनयन दास, जगद्गुरु परमहंसाचार्य, सुनील शर्मा, सुधीर शर्मा, योगेंद्र सिंह अरोड़ा आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान डॉ.अनिल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेश तोमर, रामबाबू धामा आदि मौजूद रहे। इंद्रेश कुमार ने कहा कि 493 वर्ष पूर्व बाबर आया था। उसके सेनापति मीर बाकी ने अयोध्या में ध्वंस किया।
मंदिर आंदोलन में 74 से अधिक युद्ध हुए। 3.50 लाख लोगों का बलिदान हुआ। वर्ष 2019 में राक्षसी वृत्तियों का नाश हुआ। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इस सृजन के गवाह बन रहे हैं।
अब फैजाबाद नहीं अयोध्या है, इलाहाबाद नहीं प्रयागराज है, सुलेमान पर्वत नहीं हरिपर्वत है। अत्याचारियों की निशानी से मुक्ति की ओर भारत चल रहा है।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि चीन को कोरोना महामारी फैलाने के लिए पूरी दुनिया से माफी मांगनी चाहिए। चीन हिंसक है। उसने 2019 में कहा था कि एक वायरस बना रहे हैं इससे विकास होगा।
विकास नहीं विनाश हुआ। यह दुनिया के 48 लाख लोगों को खा गया। भारत के चार लाख लोग मारे गए। चीन को पूरे विश्व से माफी मांगनी चाहिए। इंद्रेश कुमार ने ओवैसी पर भी निशाना साधा। कहा कि वे बेरोजगार हैं।

उत्तरप्रदेश में रोजगार खोज रहे हैं। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश व दक्षिण में उन्हें ठौर नहीं मिली इसलिए उत्तरप्रदेश आ गए हैं। यूपी वालों ने उन्हें क्यों आने दिया समझ नहीं आया। कहा कि ध्यान रहे हमें मजहबी रूपी बंटा हुआ हिंदुस्तान नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed