फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rojgar sevaks block the display

रोजगार सेवकों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन

Sun, 08 Nov 2015 12:05 AM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
संघ के अध्यक्ष सुशील वर्मा ने कहा कि मानदेय नहीं मिला तो रोजगार सेवक सोमवार से ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। बीडीओ रुदौली राम अवतार सिंह ने कहा कि चुनाव की व्यस्तता के चलते मानदेय का भुगतान नहीं हो सका। जल्द ही मानदेय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल से मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक जिले पर मानदेय की राशि अगस्त 2015 में ही आ गई थी।
विज्ञापन


रुदौली ब्लाक को छोड़कर अन्य ब्लाकों में मानदेय का भुगतान पिछले माह ही हो गया। दीपावाली पर भी मानदेय नहीं मिलने रोजगार सेवकों में नाराजगी है।

संघ के अध्यक्ष सुशील वर्मा की अगुवाई में एकत्र हुए रोजगार सेवकों ने ब्लॉक पर नारेबाजी की। कहा कि सोमवार तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो सभी रोजगार सेवक कार्य बहिष्कार करते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में महामंत्री पवन कुमार, सरोज कुमार, संजय, राम अवध, गंगाराम, राजेन्द्र प्रसाद, नवीन कुमार समेत कई रोजगार सेवक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed