{"_id":"60fc56228ebc3e58316eecc3","slug":"road-will-be-built-on-chaurasi-kosi-parikrama-marg-mp-faizabad-news-lko5883273198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर बनेगी मिट्टी की सड़क : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर बनेगी मिट्टी की सड़क : सांसद
विज्ञापन
अयोध्या। चौरासी कोसी परिक्रमा पथ करीब 275 किमी लंबा व 10 मीटर चौड़ा होगा। इसके दोनों तरफ एक से डेढ़ मीटर इंटरलाकिंग होगी। साथ ही परिक्रमार्थियों के लिए मिट्टी की सड़क भी बनाई जाएगी।
इस मार्ग पर शेरवाघाट और मूर्तियन घाट पर अलग-अलग पुल बनाए जाएंगे। साथ ही पांच रेलवे ओवरब्रिज भी परिक्रमा पथ में बनाया जाएगा। यह जानकारी सांसद लल्लू सिंह ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि चौरासी कोसी परिक्रमा पथ के राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप से विकसित होने के बाद इसका दोहरा लाभ मिलेगा। हमारी सांस्कृतिक पहचान चौरासी कोसी परिक्रमा पथ पर मौजूद ऋषि मुनियों की तपोस्थली व रामायणकालीन धार्मिक व पौराणिक स्थल पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालु यहां विश्राम करेंगे व घूमेंगे जिससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी में एक होगी। हमारा देश हजारों वर्षों तक गुलाम रहा। इसके बाद जो सरकारें आयीं उन्होंने हमारी सांस्कृतिक विरासत को विकसित करने की ओर ध्यान नहीं दिया। इसलिए आज का व्यक्ति हमारी सनातन परंपरा, पौराणिक स्थलों व ऋषि मुनियों के विषय में विस्तार से नहीं जानता है।
इस मार्ग में मखौड़ा धाम के साथ शृंगी, आस्तीक, गौतम, सुमेधा, यमदग्नि, च्यवन, रमणक, वामदेव, अष्टावक्र, पाराशर व संत तुलसीदास जैसे ऋषियों की तपोस्थलियों के साथ-साथ इस परिधि में भगवान वराह का स्थान भी मौजूद है।
उन्होंने बताया कि फैजाबाद-बसखारी फोरलेन की स्वीकृति 2016 में हो गई थी, इस मार्ग पर स्थित बाजार उजड़ जा रही थी। 2017 में इस काम को रोक दिया गया। इसके लिए बाईपास होना चाहिए था जिसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर आख्या मांगी और अब इसकी घोषणा हो गयी है।
बताया कि अयोध्या का बाईपास अपने सुंदर स्वरूप में होगा जिसमें डिवाइडर, फुटपाथ व लाइटिंग सभी कुछ होगा। जगदीशपुर फोरलेन पर काम हो रहा है। लखनऊ छह लेन का निर्माण लखनऊ से रिंग रोड तक होगा। जनपद में छह रेलवे ओवरब्रिज का सैंक्शन रेलवे ने कर दिया है। सातवां ओवरब्रिज फतेहगंज का भी निर्माण होना है।
मोदहा का फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। इसके साथ टेढ़ी बाजार, दर्शननगर, बड़ी बुआ, परिक्रमा मार्ग, सूर्यकुंड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा। प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह व अंशुमान मित्रा भी मौजूद रहे।