{"_id":"57dc391b4f1c1b3c3dd497a4","slug":"road-construction-is-not-fierce-people-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण न होने पर भड़के लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण न होने पर भड़के लोग, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल मार्ग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगढ़ी से न्यूबाजार होते हुए राम जन्मभूमि जाने वाले मार्ग पर तीन माह से अधूरे सड़क निर्माण के खिलाफ क्षेत्रीय लोग शुक्रवार को सड़क पर आ गए। आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
आरोप लगाया कि प्रतिदिन जिले के आला अफसर इसी मार्ग से गुजरते हैं लेकिन जर्जर मार्ग पर चुटहिल हो रहे श्रद्धालु व आम जनों के दुख-दर्द का उन्हें एहसास तक नहीं। मांग उठाई कि 20 सितंबर तक सड़क का निर्माण कराया जाए, नहीं तो नागरिक धरना-प्रदर्शन व आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन कर रहे पूर्व सभासद घनश्याम पहलवान, दिनेश, रामचंद्र यादव, भरत मोदनवाल, प्रेमशंकर, रमेश, सुबोध, गंगाराम, राम गोपाल, विनय जायसवाल, श्यामजी, रामनरेश ने कहा कि हनुमानगढ़ी से न्यूबाजार होते हुए राम जन्मभूमि जाने वाले मार्ग पर तीन माह से सड़क का निर्माण आधा-अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
सड़क पर गिट्टियां बिखरी हैं। धर्मनगरी में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु व पर्यटक नंगे पांव इस मार्ग से हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राम जन्मभूमि आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए गुजरते हैं।
मार्ग पर फैली गिट्टियों से उनके पैर छलनी होते ही हैं, रात में बिजली कटौती होने पर लोग चुटहिल भी हो रहे हैं। जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि इस मार्ग की यह स्थिति तब है जब यहां से जिले के आला अफसर आए दिन आते-जाते रहते हैं और उनका ध्यान इस समस्या की तरफ नहीं जाता।
लोगों ने जिला प्रशासन से 20 सितंबर तक मार्ग निर्माण की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि मार्ग निर्माण न हुआ तो नागरिक धरना-प्रदर्शन व आंदोलन को बाध्य होंगे।