फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   river

सरयू लाल निशान से 37 सेमी. ऊपर

Fri, 31 Jul 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
river
अयोध्या। सरयू में शुक्रवार को एक बार फिर उफान तेज हो गया है। पहाडों में बारिश के चलते सरयू ने इस वर्ष के उच्चतम बिंदु को स्पर्श कर लिया है। शुक्रवार की शाम सरयू का जलस्तर 93.10 मीटर रिकार्ड किया गया जो कि लाल निशान से 37 सेमी ऊपर है।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में एक सेमी की रफ्तार से वृद्घि दर्ज की जा रही है। उधर सरयू में उफान के चलते तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गयी है, लोगों का पलायन तेज हो गया है। प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सरयू ने इस सत्र में शुक्रवार को चौथी बार लाल निशान पार किया। गुरूवार की शाम सरयू का जलस्तर 92.72 मीटर रिकार्ड किया गया था। आधी रात से सरयू के जलस्तर में तेजी से वृद्घि शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अभियंता संजय ने बताया कि सरयू के जलस्तर में एक सेमी की रफ्तार से वृद्घि दर्ज की जा रही है। सरयू अभी लाल निशान से 37 सेमी ऊपर बह रही है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल ने बताया कि बाढ़ के खतरे को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। बाढ़ चौकियों पर राजस्व विभाग की टीमों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है, अभी आबादी वाले इलाकों में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed