फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rising mercury attack, outcry due to power cut for seven hours

Ayodhya News: चढ़ते पारे का वार, सात घंटे बिजली कटौती से हाहाकार

Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rising mercury attack, outcry due to power cut for seven hours

विज्ञापन
- बदन झुलसाती तेज धूप से जन जीवन प्रभावित
- जनता को रुला रही अघोषित बिजली कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। प्रचंड गर्मी के बीच शनिवार को अघोषित बिजली कटौती ने खूब रुलाया। शहरी क्षेत्रों में पांच से छह और ग्रामीण क्षेत्रों में सात से आठ घंटे तक बिजली की आवाजाही से घरों व दफ्तरों में लोग पसीना-पसीना होते रहे। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बिजली कटौती लोगों का जीना मुहाल किए है। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों की परेशानी बिजली की आवाजाही ने बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज ने गर्मी में लोगों का सुकून छीन लिया। पावर कॉर्पोरेशन के अफसर लोड बढ़ने से ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या होना बता रहे हैं।
सूरज की तल्खी से शनिवार को जिला गर्म तवे सरीखा तपता रहा। बदन झुलसाती तेज धूप और लू के थपेड़ों से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिन में 41 डिग्री तापमान से सहमे लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन


सुबह से ही रही तीखी धूप, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
शनिवार सुबह से ही सूरज रौद्र रूप दिखाने लगा। दोपहर तक गर्मी असहनीय हो गई। दिन में 23 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। पंखे व कूलर भी गर्म हवा फेंकते रहे। दोपहर में तेज धूप और लू के गर्म थपेड़ों के बीच राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी से बेचैन आम जनमानस ने गर्मी के तीखे तेवरों से घबराकर दोपहर के समय बाहर न निकलने में ही भलाई समझी। इस वजह से शहर की सड़कों व बाजारों में सांझ ढलने तक सन्नाटा पसरा रहा। शाम को भी उमस बरकरार रहने से लोगों को चैन नहीं मिला। उमस भरी गर्मी ने रात को भी सुकून नहीं लेने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed