{"_id":"63c8496d89dabe646f32b5d2","slug":"reservation-faizabad-news-lko667148785-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर फीड बैक लेने आज पहुंचेगा आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर फीड बैक लेने आज पहुंचेगा आयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर गठित पिछड़ा वर्ग आयोग का तीन दिवसीय दौरा गुरुवार से शुरू होगा। आयोग यहां अफसरों के साथ बैठक, निकायों का भ्रमण करके और निकाय के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों, आम लोगों से फीड बैक लेगा।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग का गठन किया है। आयोग ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले आयोग ने सभी जिलों से निकायों से संबंधित आंकड़े लिए। अब आयोग का दौरा शुरू हो रहा है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह और सदस्यगण चोब सिंह वर्मा, महेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी और संतोष कुमार विश्वकर्मा गुरुवार 19 जनवरी को लगभग डेढ़ बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
जिला प्रशासन के मुताबिक आयोग यहां अयोध्या मंडल के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेगा। रात्रि विश्राम के बाद 20 जनवरी को अयोध्या मंडल के नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत का भ्रमण करके वहां भी फीड बैक लेगा। वस्तुस्थिति को जानेंगे। 20 जनवरी को आयोग के लोग यहां रात्रि विश्राम के बाद 21 जनवरी को दस बजे जनपद बस्ती के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में आयोग को दिया जा सकता अपना अभिमत
आयोग अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर यहां अफसरों के साथ बैठक तो करेगा ही साथ ही अन्य व्यक्तियों, संगठनों और संस्थाओं, पक्ष-विपक्ष के प्रतिनिधियों, नगर निकायों के जनप्रतिनिधि मेयर/उप मेयर/पूर्व मेयर/पूर्व उप मेयर/नगर पालिका अध्यक्ष/नगर पालिका उपाध्यक्ष/पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष/पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, सदस्य व जातीय संगठनों से भी उनका मत जानना चाहता है।
आयोग अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में अनुभाविक जांच और अध्ययन के साथ निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत जानकारी प्राप्त करेगा। ऐसे में जो भी लोग अपना अभिमत आयोग को देना चाहते हैं वह चाहे वह लिखित/मौखिक आंकलन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह के मुताबिक इस संबंध में अपना लिखित अभिमत एक सप्ताह के अंदर प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अयोध्या के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही आयोग के मंडल स्तर पर की जा रही सभा, गोष्ठी (बैठक) में अपना लिखित अभिमत/विचार आयोग के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।