फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   research on crop of rice

धान की तीन सौ प्रजातियों पर होगा शोध

Fri, 28 Jun 2019 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
research on crop of rice
अयोध्या में धान की नर्सरी का परीक्षण का अवलोकन करते विभागध्यक्ष। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय इस सीजन में तीन सौ धान की प्रजातियों पर शोध करने जा रहा है। इसका मकसद कम खर्च में बेहतर उत्पादन जैसे गुणों का विकास करना है, ताकि किसानों की आय दोगुनी का जा सके।
विज्ञापन



आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में इस वर्ष खरीफ की सीजन में 300 सौ धान की प्रजातियां एक साथ शोध के लिए प्रयोग में लाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

इन्हीं प्रजातियों में से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए उत्पादकता, रोगों के प्रति सहिष्णुता, प्रदेश की विभिन्न जलवायु के लिए उपयुक्त व न्यूनतम लागत की दृष्टि से बेहतर उत्पादन देने जैसी खूबियों की प्रजातियों को चिह्नित कर पुन: उनमें अन्य गुणों को वैज्ञानिक विधि से समाहित करते हुए उत्कृष्ट प्रजातियों के विकास व चयन पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार को विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ. बीएन राय ने शैक्षिक प्रक्षेत्र पर सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर राइस के प्रयोग के लिए 300 प्रजातियों के धान की नर्सरी समेत शैक्षिक प्रक्षेत्र पर खरीफ फसलों के लिए बीज उत्पादन व विद्यार्थियों द्वारा किये जाने वाले प्रयोगों के परीक्षण का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed