{"_id":"61ef08cf209f890df93956c5","slug":"republic-day-celebrations-will-be-celebrated-in-schools-following-the-kovid-protocol-faizabad-news-lko6149389118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए विद्यालयों में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए विद्यालयों में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। गणतंत्र दिवस पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विद्यालयों में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी शिक्षण संस्थानों में सुबह 10 बजे झंडारोहण किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता व सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने पर बल दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि समस्त शिक्षण संस्थाओं में कोविड से बचाव के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
इसमें राष्ट्रगान का सामूहिक गान आवश्यक है। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस का इतिहास बताया जाए और सशस्त्र सैन्य बलों के बलिदान को नमन करते हुए देशभक्तों के जीवन के प्रसंग से विद्यार्थियों को अवगत कराया जाए। जिससे उनमें राष्ट्रीय चेतना विकसित हो।
विज्ञापन
कहा कि सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किया गया है कि बिना मास्क लगाए छात्र या अन्य किसी को कार्यक्रम में सम्मलित न किया जाए, साथ ही दो गज की दूरी बनाई रखी जाए।
यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण वाले लोगों को समारोह से दूर रखा जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय व अन्य विद्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा।