{"_id":"5e3851968ebc3e4ae16dbbd1","slug":"report-filed-against-sacked-clerk-faizabad-news-lko5064839157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अयोध्या। विद्यालय में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने और अभिलेखों से छेड़छाड़ करने के आरोप में बर्खास्त लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट प्रधानाचार्य की शिकायत पर दर्ज की गई है।
मामला बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज का है। प्रधानाचार्य से दी गई तहरीर में आरोप है कि बर्खास्त लिपिक विजय कुमार यादव को प्रबंधक ने अनियमितता के चलते छह सितंबर 2018 से सेवा समाप्त कर दी गई है। इसका अनुमोदन डीआईओएस से कर दिया गया। सेवा समाप्ति के बावजूद विजय कुमार यादव अनाधिकृत रूप से आकर विद्यालय अभिलेखों से छेड़छाड़ करते हैं।
डीआईओएस ने विद्यालय में अनधिकृत रूप से उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई। उनके विरुद्ध अभिलेख चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज है। नए घटनाक्रम में बीती 31 जनवरी को वह आए और कुछ देर बाद चले गए। एक फरवरी 2020 को सुबह साढ़े आठ चौकीदार ने विद्यालय के एक कमरे का ताला खुला होने की सूचना उन्हें दी। एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर विजय कुमार यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।