फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Registration of 251 school buses suspended for six months

251 स्कूल बसों का पंजीयन छह माह के लिए निलंबित

Fri, 27 May 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Registration of 251 school buses suspended for six months
अयोध्या। लाख चेतावनी के बाद स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट न कराने पर परिवहन विभाग ने 251 स्कूल बसों का पंजीयन छह माह के लिए निलंबित कर दिया है। पहले यह आंकड़ा 228 स्कूल बसों का था, शेष 23 बसों ने समय पंजीयन रिनीवल नहीं कराया था।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्कूूलों की 635 स्कूल बस परिवहन विभाग में पंजीकृत हैं। एक माह से चलाए जा रहे अभियान में इनमें से 407 बसों ने फिटनेस टेस्ट कराया था।
दर्जनों बार नोटिस देने व कई बार चेतावनी देने के बाद शेष 228 बसों को फिटनेस टेस्ट कराने के लिए 25 मई तक अंतिम मौका दिया गया था, लेकिन इनमें से किसी ने भी फिटनेस टेस्ट नहीं कराया।
विज्ञापन

इसके बाद परिवहन विभाग इन 228 स्कूल बसों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी थी। 251 स्कूल बसों का पंजीयन शुक्रवार छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआमटीओ प्रशासन राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि अनफिट वाहनों को फिटनेस टेस्ट कराने के लिए 25 मई तक अंतिम मौका दिया गया था। 26 मई तक अभिलेखानुसार 251 स्कूल बसें अनफिट पाई गई। इनका पंजीयन छह माह के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed