{"_id":"6298fb6feb7d2f2a760ff057","slug":"registration-in-graduation-and-masters-from-june-6-faizabad-news-lko63344853","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक व परास्नातक में रजिस्ट्रेशन 6 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक व परास्नातक में रजिस्ट्रेशन 6 जून से
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष (बीए, बीएससी, बीकॉम व बीसीए) व परास्नातक प्रथम वर्ष (एमए, एमएससी, एमकॉम) में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 जून से प्रारंभ हो रही है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के दाखिले की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपने पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
इंटरमीडिएट या स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने के बाद प्रवेश के लिए दाखिला फॉर्म भरने के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट पर ही सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रवेश संबंधी सूचनाओं और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें।