फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Reduced crops Vanroj

फसलें बर्बाद कर रहे वनरोज

Mon, 18 Jan 2016 11:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Reduced crops Vanroj
ऐसे में आंखों के सामने फसल चट होती देखकर किसान परेशान हैं। मगर प्रशासन, कृषि व वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए हर साल लाखों रुपये फूंक रहा है। मगर वनरोजों के आतंक के आगे ये प्रयास शून्य साबित हो रहे हैं। इन्हें काबू करने के उपायों पर शासन-प्रशासन मौन है।

वन विभाग भी आगे नहीं आ रहा है। मिल्कीपुर के किसान जाफर, सुलेमान, द्वारिका प्रसाद, शिवयज्ञ आदि कहते हैं कि प्रशासन-शासन वनरोज के गाय प्रजाति का नहीं होने का प्रचार जोर-शोर से तो करता है, फिर भी उसे मारने पर रोक है।
विज्ञापन


कृषि विभाग की ओर से आइसोपाम योजना में किसानों को अरहर, मूंग, उड़द, चना, मटर और मक्के के उन्नतशील बीज मिलते हैं। मगर खेतों में हरियाली आने से पहले ही किसानों की खुशी काफूर हो जाती है। मटर, अरहर, चना व मूंग जैसी कम लागत में अच्छी उपज देने वाली फसलों को वनरोज पनपने ही नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात-दिन की रखवाली के बावजूद फलियां लगने की नौबत ही नहीं आती। बड़ैल तो आलू तक खोदकर खा जाते हैं। वनरोज तिलहनी फसलों को गंध, चने को लोनी (खट्टेपन) और गन्ना-धान को पत्तियां अरर (कंटीली) होने के कारण नहीं छूते थे। मगर अब वे इन पर भी कहर ढा रहे हैं।

ये सच है कि नीलगायों और जंगली सूअरों से फसल को नुकसान हो रहा है। इन्हें मारने के लिए अनुमति लेनी होती है। प्रशासन और वन विभाग ही इस बारे में किसानों के हित में कुछ कर सकते हैं।
डॉ. राजेश कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी फैजाबाद


दिन-रात लगाते हांका
जंगली जानवरों से फसल बचाना मुश्किल हो गया है। फसल बचाने के लिए दिन-रात हांका लगाना पड़ता है। वनरोजों के झुंड इतने के बाद भी फसलों पर कहर ढा रहे हैं।-आलोक कुमार पांडेय, किसान

दलहनी फसल बोना छोड़ा
वनरोज पलक झपकते ही पूरी फसल चट कर जाते हैं। कोई इन्हें मारे तो कैसे? जेल जाने की नौबत आ जाती है। ऐसे में दलहनी फसल बोना ही छोड़ दिया है। अंजनी कुमार उपाध्याय, किसान

दूसरी फसल बचाना भी मुश्किल
दलहनी ही क्या, अब तो आलू, गेहूं, सब्जियाें तक की पैदावार करना मुश्किल भरा है। क्षेत्र में वनरोज व बड़ैलों ने कहर बरपा रखा है। सभी किसान इनसे परेशान हैं। रामगनेश मौर्य, किसान


प्रशासन करे कोई उपाय
फसलों को हानि पहुंचाने वाले इन जानवरों को मारने पर रोक है। हर कोई इन्हें हाथ लगाने से डरता है। फसल बचाने के लिए शासन-प्रशासन ही उपाय करे। राघवेंद्र पांडेय, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed