{"_id":"5e5d3f1e8ebc3eebcb70d439","slug":"recognition-of-school-games-federation-of-india-postponed-faizabad-news-lko5116761111","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता स्थगित
विज्ञापन
अयोध्या। खेल मंत्रालय ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता को स्थगित कर दिया है। ये कार्रवाई 2017 में एडीलेड ऑस्ट्रेलिया में संपन्न वर्ल्ड पैसिफिक स्कूल गेम में भारतीय हॉकी और फुटबॉल टीम की महिला खिलाड़ी की मृत्यु के बाद से उपजे विवाद को लेकर की गई है। खेल मंत्रालय ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संतोषजनक उत्तर न मिलने के कारण मान्यता स्थगन की कार्रवाई की है।
एडिलेड ऑस्ट्रेलिया में एक से 10 दिसंबर 2017 तक संपन्न हुई वर्ल्ड स्कूल पैसिफिक गेम में भारतीय टीम ने प्रतिभाग किया था। जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों कि शिकायत पर खेल मंत्रालय ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव से स्पष्टीकरण मांगा था।
इसी क्रम में 10 दिसंबर 2017 को खेल मंत्रालय ने एडिलेड ऑस्ट्रेलिया महिला फुटबॉल खिलाड़ी की मृत्यु के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था, जिसके जवाब में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने टीम मैनेजर और टीम कोच पर आजीवन बैन की सूचना देकर मामले की इतिश्री कर ली थी।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक जनवरी 2019 को संबंधित कर्मचारियों और एसजीएफआई से कराई गई जांच रिपोर्ट और जांच आख्या मांगी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जो रिपोर्ट और आख्या मंत्रालय को भेजी उसमें उन लोगों के नाम शामिल नहीं थे, जिन पर आरोप थे।
25 फरवरी को खेल मंत्रालय ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अभिलेखों को समुचित न पाकर व उत्तर संतोषजनक न होने के कारण अगले आदेश तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता स्थगित कर दी है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का सदस्य है। स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टीम के प्रतिभाग कराने वाले राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और मंत्रालय से कोई पत्र प्राप्त नहीं है। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने कहा कि आदेश की प्रति प्राप्त होने के बाद विचार होगा।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. राजेश मिश्र ने आशा व्यक्त की है कि जल्द ही हम मंत्रालय को अपना पक्ष स्पष्ट कर निलंबन समाप्त करने में सफल होंगे।