फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagari Diwali boom, household lamp burns

रामनगरी में दिवाली की धूम, घर-घर जले दीप

Sun, 30 Oct 2016 07:20 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 30 Oct 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
Ramnagari Diwali boom, household lamp burns
दीपावली पर्व पर पटाखों की रोशनी से जगमगाता आकाश। - फोटो : अमर उजाला
कंचन कलस बिचित्र संवारे, सबहिं धरे सजि निज निज द्वारे। बंदनवार पताका केतू, सबन्हि बनाए मंगल हेतू। बीथीं सकल सुगंध सिंचाई, गजमनि रचि बहु चौक पुराई। नाना भांति सुमंगल साजे। हरषि नगर निसान बहु बाजे। गोस्वामी तुलसीदास रचित यह चौपाई आज भी दिवाली के उल्लास में रविवार को साकार होती दिखी। हालांकि आतिशबाजी व पटाखों के प्रदूषण से अयोध्या भी अछूती नहीं है।  
विज्ञापन

 
कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को 14 वर्ष बाद प्रभु राम अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में इस दिन अयोध्यावासियों ने अपने घरों को दीपों से सजाया था और प्रभु की आरती उतारी थी। तभी से दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई।
विज्ञापन


दीपावली पर्व पर रामनगरी में दीपक के साथ ध्यान और अनुष्ठान की भी लौ जगी। सरयू तट से मठ-मंदिरों में आयोजित दीपोत्सव पर्व पर संतों व गृहस्थों ने गणेश-लक्ष्मी पूजन किया। मठ-मंदिरों में शास्त्रोक्त विधि से पूजन देर रात्रि तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपरा के अनुरूप मंदिरों की साज-सज्जा दीपोत्सव पर्व को प्रगाढ़ करती रही। शाम की गोधुली बेला आते-आते रामनगरी के आकाश व सड़कों रंग-बिरंगी रोशनियों व पटाखों के धमाकों से गुंजायमान होने लगे।


नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ युवा व किशोर व नौजवानों की भीड़ सड़कों पर पटाखे छुड़ाती रही। महिलाएं व पुरुष आस-पड़ोस में बधाईयां देते रहे। यज्ञाचार्य पं. श्रुतिधर द्विवेदी बताते हैं कि दिवाली पर अयोध्या में दर्शन-पूजन व सरयू स्नान बेहद फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed