फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala will be seated in the sanctum in 2023

2023 में गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे रामलला

Sun, 19 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ramlala will be seated in the sanctum in 2023
राममंदिर का दर्शन पूजन करते ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व अन्य - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष, मणिरामदास छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्यगोपाल दास ने रविवार को श्रीरामजन्मभूमि पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद जब वे राममंदिर निर्माण कार्यस्थल पर पहुंचे तो भावुक हो उठे। चिर प्रतीक्षित साध पूरी होने और इसका साक्षी बनने की खुशी उनके चेहरे पर स्पष्ट झलक रही थी। उन्होंने राममंदिर निर्माण कार्य देखा। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि जिस गति से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, ऐसे में 2023 में रामलला भव्य गर्भगृह में विराजित हो जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास पांच अगस्त 2020 को भूमिपूजन समारोह में रामजन्मभूमि पहुंचे थे। उसके बाद वे मथुरा में कोरोना संक्रमित होने के बाद मेदांता में भर्ती कराए गए। इस बीच धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार होने पर ट्रस्ट द्वारा ऑनलाइन बैठकों का समय-समय पर हिस्सा बनते रहे और चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते रहे। रविवार को करीब 17 माह बाद वे मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार रामजन्मभूमि पहुंचे। रामलला का दर्शन व मंदिर निर्माण कार्य देखकर वे निहाल नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

पीएम मोदी व सीएम योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक लंबे कालखंड के बाद देश की सत्ता पर धार्मिक सामाजिक जीवन मूल्यों की रक्षा करने वाले लोग बैठे हैं। जिनके कुशल मार्गदर्शन में अयोध्या सहित समस्त धार्मिक नगरों का विकास तीव्रता से किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से संपूर्ण देश में मोदी जी के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है। लोग हर्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट अध्यक्ष के साथ श्रीमणिराम दास छावनी ट्रस्ट सचिव कृपालु राम दास पंजाबी बाबा, ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा, संत जानकी दास, शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हजारों भक्त एक साथ रामलला के कर सकेंगे दर्शन
महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है कि असंभव कार्य संभव हो रहा है। कुशल इंजीनियरों के मार्गदर्शन में तीव्रता से कार्य हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि दो वर्षों के बाद श्रीरामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। हजारों रामभक्त एक साथ गर्भगृह में खड़े होकर दर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर निर्माण के कार्यों पर सक्रिय है। ट्रस्ट पदाधिकारी व सदस्य लगातार छोटे-छोटे विषयों पर भी गंभीरता पूर्वक चर्चा और मंथन करते हैं, जिससे मंदिर निर्माण कार्य को गति मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed