{"_id":"621fc2168e9a903be1648875","slug":"ramlala-s-court-is-buzzing-with-devotees-faizabad-news-lko6201169195","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों से गुलजार हो रहा रामलला का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों से गुलजार हो रहा रामलला का दरबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। देश-दुनिया के भक्तों के लिए रामनगरी धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनती जा रही है। अयोध्या में एक बार फिर से श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। एक पखवारे से अयोध्या में देश भर के श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
राममंदिर निर्माण देखने की उत्सुकता श्रद्धालुओं को अयोध्या खींच ला रही है। पांच दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो रामलला के दरबार में 1,90,451 श्रद्धालु पहुंचे हैं।
कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद रामनगरी एक बार फिर से भक्तों, पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। अयोध्या आने वाले भक्तों में राममंदिर निर्माण देखने की उत्कंठा सर्वाधिक होती है।
विज्ञापन
गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब सहित देश के अन्य कई राज्यों से भक्तों का आगमन लगातार हो रहा है। पांच दिनों में अकेले रामलला के दरबार में 1,90,451 भक्तों ने दर्शन-पूजन किया है।
रामलला के दरबार में 25 फरवरी को 77,458 भक्तों ने हाजिरी लगाई थी। जिसमें चुनाव ड्यूटी में आई सुरक्षाकर्मियों की भारी तादात थी। इसी तरह 26 फरवरी को भी 31,445 भक्त रामलला के दरबार पहुंचे।
27 फरवरी को श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई इस दिन केवल 9877 भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। 28 फरवरी को एक बार फिर से रामलला का दरबार भक्तों से गुलजार रहा। 49,214 भक्तों ने रामलला का दर्शन-पूजन किया।
इस दिन भी पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की भीड़ दर्शन को उमड़ी थी। वहीं एक फरवरी को 22,457 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी।
श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि आम दिनों में जहां आठ से 10 हजार भक्त रामलला का दर्शन करते हैं। राममंदिर निर्माण देखने की सुविधा जब से हुई है तब से रामलला के दरबार में भक्तों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
इधर जबसे कोरोना संक्रमण घटा है, एक बार फिर श्रद्धालु व पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उनमें राममंदिर निर्माण देखने का उत्साह सर्वाधिक होता है। हर कोई राममंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बनने को उत्सुक नजर आता है।
रेलवे द्वारा चलाई जा रही तीर्थयात्रा ट्रेनों से भी पर्यटकों की राममंदिर निर्माण देखने की उत्सुकता बयां हो रही है। आईआरसीटीसी की ओर से प्रस्तावित रामजन्मभूमि-पुरी स्पेशल ट्रेन की सभी 788 सीटें फुल हो चुकी हैं।
इसके बाद भी आइआरसीटीसी पर लगातार देशभर के पर्यटकों की मांग पहुंच रही है। 23 फरवरी को रामायण एक्सप्रेस से 116 पर्यटकों ने रामनगरी की यात्रा की थी।
08 मार्च अयोध्या पहुंचने वाली रामजन्मभूमि-पुरी ट्रेन की बुकिंग फुल हो चुकी है। कुछ महीने पहले ही दिल्ली सरकार द्वारा चलाई गई ट्रेन से 900 यात्री अयोध्या पहुंचे थे।