{"_id":"64c0133471d26104e2059732","slug":"ramjanmbhoomi-ram-temple-faizabad-news-c-97-1-ayo1001-304-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयार किया जा रहा सुरक्षा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयार किया जा रहा सुरक्षा खाका
Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। जनवरी 2024 में भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की भी तैयारी शुरू हो गई है। महोत्सव में आने वाले अतिथियों व भक्तों की सुरक्षा का प्लान भी शासन-प्रशासन ने बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को सीआईएसएफ के आईजी ने अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों संग सुरक्षा प्लान पर मंथन किया।
शासन की ओर से सीआईएसएफ को रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनके प्लान पर शासन से मुहर भी लग चुकी है। जल्द ही रामजन्मभूमि परिसर आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हो जाएगा। वहीं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में रामजन्मभूमि परिसर में दस हजार लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा व सुविधा को लेकर भी काम शुरू हो चुका है। सीआईएसएफ के आईजी आलोक सिंह ने आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरन नैयर, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित सीआरपीएफ व खुफिया इकाई के अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्लान पर मंथन किया।
रामजन्मभूमि परिसर का किया भ्रमण
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, गृहमंत्री अमित शाह, संघ प्रमुख मोहनभागवत सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। इसके लिए विभिन्न परंपराओं के धर्मगुरुओं को भी आमंत्रण दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में वीआईपी आएंगे, इसको लेकर ऐसा सुरक्षा प्लान बनाने पर मंथन चल रहा है कि सुरक्षा भी अभेद्य हो और अतिथियों व भक्तों को कोई दिक्कत भी न हो। आईजी आलोक सिंह ने पूरे रामजन्मभूमि परिसर का भ्रमण किया, मंदिर निर्माण कार्य भी देखा। प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामजन्मभूमि परिसर को आधुनिक उपकरणों से लैस करने की योजना है।