{"_id":"575c52eb4f1c1b9c0c9c613f","slug":"ramaraj-silence-laid-on-the-temple-s-dream-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामराज का सपना दिखा राम मंदिर पर साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामराज का सपना दिखा राम मंदिर पर साधी चुप्पी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को गैस कनेक्शन देते केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने रामराज का सपना दिखाया लेकिन राम मंदिर निर्माण पर चुप्पी साध गए। कहा, हम रामराज लाना चाहते हैं यानी कि हर घर में खुशहाली आए।
कहा कि पाराद्वीप से लखनऊ तक एलपीजी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, बॉटलिंग प्लांट और वितरकों की तादात बढ़ाई जाएगी। वह शनिवार को जीआईसी में विकास पर्व पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में दो लाख गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ मिल चुका है। माताओं की आंखों में खुशी झलक रही है। यही तो रामराज है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री पेयजल एवं स्वच्छता रामकृपाल यादव ने कहा कि यूपी सरकार को स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार ने 267 करोड़ दिए हैं लेकिन इसे खर्च नहीं किया गया। केंद्र ने बैंक में धन रखने के लिए नहीं दिया है।
कहा कि देश में 53 प्रतिशत आबादी शौचालय निर्माण में रुचि ले रही है जबकि यूपी में 43 फीसदी लोग ही रुचि दिखा रहे है। यादव ने कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं न कि धर्म और जाति की सियासत करते हैं।
सांसद फैजाबाद लल्लू सिंह ने कहा कि पहली बार सत्ता के शीर्ष सिंहासन पर कोई सन्यासी आया है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तोमर ने किसानों के हित के लिए किए जा रहे कार्यों को गिनाया।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने किया। 25 गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ दिया गया। कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि रामलला का दर्शन कर देश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा है।
कहा कि भगवान राम गरीबों के देवता है और शबरी की तरह मैं अयोध्या में आया हूं। उन्होंने मथुरा के जवाहर बाग कांड का सपा सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि सरकार को पहले से ही मामले की जानकारी थी।
कैराना में हिंदुओं के घर छोड़ने पर सवाल उठा तो यह कहकर चुप कर दिया कि सिर्फ विकास की बात कीजिए। इसके पूर्व दोनों मंत्रियों ने अयोध्या में रामलला, हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास से छोटी छावनी में मुलाकात की।