{"_id":"5e08e4c38ebc3e882254c4e1","slug":"ram-temple-will-now-be-three-storeyed-faizabad-news-lko5002908185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन मंजिला होगा राममंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन मंजिला होगा राममंदिर
विज्ञापन
अयोध्या। अहमदाबाद में राममंदिर मॉडल पर मंथन के बाद अयोध्या लौटे रामजन्मभूमि कार्यशाला के निरीक्षक अन्नू भाई सोमपुरा ने बताया कि राममंदिर तीन मंजिला होगा। धरातल से शिखर की लंबाई 128 फुट के स्थान पर 161 फुट होगी। गुजरात के आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा द्वारा मंदिर मॉडल के आकार को नया स्वरूप दिया गया है।
रामलला के पक्ष में 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर ट्रस्ट गठन की प्रक्रिया के साथ केंद्र सरकार ने गगन चुम्बी राम मंदिर निर्माण की बात कही थी। इसे लेकर पहले से प्रस्तावित विहिप के मॉडल को विस्तार व भव्यता देने के लिए गुजरात के आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने यहां कार्यशाला में कार्य देख रहे गुजरात के कारीगर अन्नुभाई सोमपुरा को अहमदाबाद बुलाया था। गुजरात से लौटे श्रीरामजन्मभूमि कार्यशाला के निरीक्षक अन्नू भाई सोमपुरा ने बताया कि मंदिर मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं।
विश्व हिंदू परिषद के प्रस्तावित वर्तमान मॉडल को विस्तार दिया जाएगा। दो भमंजिल बनने वाला राम मंदिर अब तीन मंजिले का होगा। राम मंदिर में बनने वाले रंग मंडप, नृत्य मंडप के साथ एक और मंडप बढ़ाया जाएगा। साथ ही मंदिर के ऊपरी हिस्से में बनने वाले दो गुम्बद और एक शिखर के साथ एक गुम्बद और बढ़ा दिया जाएगा। वहीं, धरातल से शिखर की लंबाई 128 फुट के स्थान पर 161 फुट होगी।
विज्ञापन
अन्नू भाई सोमपुरा ने बताया कि मंदिर निर्माण के नए मॉडल का नक्शा संघ व विश्व हिंदू परिषद को सौंपा गया है। बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट का इंतजार है। ट्रस्ट निर्माण के बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा साथ ही शेष अन्य कार्यों के लिए बड़ी संख्या में कारीगरों को लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है, सैकड़ों कारीगर संपर्क में हैं। ट्रस्ट निर्माण के बाद अनुमति मिलते ही सभी कारीगरों को अयोध्या बुला लिया जाएगा।
अन्नू भाई सोमपुरा के राममंदिर मॉडल में परिवर्तन के दावे को विडिहप ने खारिज किया है। विहिप प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा का कहना है कि आगामी 20 जनवरी को केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक प्रयागराज में होने जा रही है। जिसमें विहिप के सभी शीर्ष पदाधिकारियों सहित देश के कोने-कोने से संत-धर्माचार्य शामिल होगें। बैठक में राममंदिर निर्माण के लिए बनने वाले नए ट्रस्ट पर व्यापक मंथन किया जाएगा। उससे पहले मंदिर मॉडल को लेकर चल रही बातें पूरी तरह से निराधार हैं।
विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि राममंदिर मॉडल में परिवर्तन के संबंध में अभी किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है। जो भी निर्णय होगा वह श्रीरामजन्मभूमि न्यास समिति की बैठक में पदाधिकारियों के सम्मुख होगा। मंदिर निर्माण में प्रयुक्त होने वाले पत्थरों और मानचित्र में परिवर्तन संबंधित बयान देने का अधिकार न्यास अध्यक्ष और मंत्री के विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों का है।
रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने गुरूवार को कहा कि रामजन्मभूमि न्यास ही भव्य मंदिर बनाएगा। राममंदिर के लिए ट्रस्ट के सवाल पर न्यास अध्यक्ष ने कहा कि ट्रस्ट बना बनाया है हम उसके अध्यक्ष हैं। रामजन्मभूमि न्यास पहले से बना है। यही न्यास ही राममंदिर का निर्माण भी करेगा। शीघ्र ही दिव्य-भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि राममंदिर बने तीन मंजिला बने मुसलमानों को कोई ऐतराज नहीं। पर सरकार द्वारा दी गई पांच एकड़ जमीन में मस्जिद भी बने। मस्जिद निर्माण का भी काम शुरू होना चाहिए। कहा कि जो पक्षकार बाबरी मस्जिद के मलवे की मांग कर रहे हैं वह उनका निजी मत है, हमारा कोई लेना देना नहीं है।