फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram path presentation

Ayodhya News: रामपथ के प्रजेंटेशन में मिली वाहवाही

Thu, 11 May 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
ram path presentation
अयोध्या। स्टेट प्रजेंटेशन में यहां के अफसरों को वाहवाही मिली है। यह वाहवाही श्री राम जन्मभूमि को जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण रामपथ को लेकर मिली है। वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सहित प्रदेश के अफसरों के सामने इसका प्रजेंटेशन अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल ने दिया। समीक्षा में मुख्य सचिव ने राम पथ की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने मंगलवार रात प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और कमिश्नर के साथ कार्यों की समीक्षा की। इसमें स्टेट प्रजेंटेशन का कार्यक्रम भी था। प्रजेंटेशन पांच मिनट का था। जिले से यह रामपथ को लेकर था। इसकी प्रस्तुति कमिश्नर गौरव दयाल ने दी। बैठक में शामिल अफसरों के मुताबिक, रामपथ के प्रजेंटेशन को मुख्य सचिव सहित अन्य अफसरों ने सराहा। समीक्षा में मुख्य सचिव ने अन्य परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही पथों के निर्माण की गुणवत्ता और हरियाली पर उनका विशेष जोर रहा। वीसी में जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed