{"_id":"570e89784f1c1bbe5d4a6b24","slug":"ram-navami-festival-crowd-grew-and-dwelt-put-monastery-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी मेले में बढ़ी भीड़, मठ-मंदिरों में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी मेले में बढ़ी भीड़, मठ-मंदिरों में डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
कनक भवन में दर्शन करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनवमी मेले के मुख्य पर्व को लेकर नगरी में भीड़ बढ़ने लगी है। श्रीरामजन्मोत्सव पर्व को लेकर मठ-मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों व अनुष्ठानों की धूम है तो जन्मोत्सव का उल्लास भी चरम पर पहुंचने लगा है। मेला क्षेत्र में भीड़ के लगातार बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा सतर्कता बढ़ाने का साथ यातायात प्रतिबंधों को लागू कर दिया है।
मेला क्षेत्र में टैक्सी व चार पहिया और बड़े वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। पड़ोसी जिलों से आने वाले वाहनों के रूट को भी डायवर्ट कर दिया गया है। रामनवमी मेले का मुख्य पर्व श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर नगरी में उत्सव का माहौल है।
मठ-मंदिरों में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान आदि के कार्यक्रम शबाब पर हैं तो देर शाम सजने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व बधाई गान की महफिलें सज रही हैं। इसमें संत-धर्माचार्यों के साथ ही श्रद्धालु जन्मोत्सव के उल्लास में डूबे हैं। एक दिन बाद शुक्रवार को मुख्य पर्व पर आराध्य के जन्म व उत्सव में शरीक होने के लिए श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नगरी के स्नान घाटों से प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए जुट रही है। मेले में दर्शन-पूजन के लिए देश व प्रदेश के दूरदराज इलाकों से श्रद्धालुओं की आमद बढ़ती जा रही है। श्रद्धालु मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं में ठौर बना रहे हैं। मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ने व मुख्य पर्व को देखते हुए मेला प्रशासन ने भी सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है।
स्नान घाट के साथ प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। मेले में संदिग्ध व असामाजिक तत्वों की निगहबानी तेज कर दी गई है। खुफिया टीमों के साथ पुलिस सदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में आने वाले सभी प्रकार के वाहनों की गहन छानबीन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
मेला प्रशासन ने मंगलवार से मेला क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधों को लागू कर दिया है। फैजाबाद की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को श्रीराम अस्पताल के पास तो सरयू पुल पार से आने वाले वाहनों को नयाघाट बंधा तिराहे पास रोक दिया जा रहा है। इसी तरह पड़ोसी जिलों से मेला क्षेत्र से होकर होने वाले आवागमन के लिए वाहनों के मार्ग डायवर्ट कर दिए गए हैं।
डीएम किंजल सिंह, एसएसपी मोहित गुप्त, मेलाधिकारी व एडीएम सिटी आरएन शर्मा, एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने मेला क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। अफसर मेला क्षेत्र में कैंप कर मेला कंट्रोल रूम में बैठकों के साथ मेले की व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं।