फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

भव्य व नव्य अयोध्या में चार चांद लगा सकते हैं जातीय मंदिर

Fri, 18 Dec 2020 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अखिल भारतीय पंचायतीय कुर्मी मंदिर। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीराम मंदिर के निर्माण के साथ भव्य और नव्य अयोध्या में यहां के जातीय मंदिर भी चार चांद लगा सकते हैं। अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर विशाल परिसर में स्थित यहां के करीब 37 जातीय मंदिर रखरखाव न होने व विवादित होने के कारण अपनी भव्यता खोते नजर आ रहे हैं। यदि प्रशासन की नजरें इन पर पड़ जाएं तो ये भी अपनी खोई हुई भव्यता को दोबारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

धर्मनगरी के चारों कोनों में स्थित ये सभी जातीय मंदिर 100 से भी ज्यादा पुराने हैं। इन सभी मंदिरों में यादव मंदिर में राधा-कृष्ण व अन्य मंदिरों श्रीराम-जानकी की पूजा होती है। इनमें से अधिकांश मंदिरों का भीतरी आवरण एक समान होना, इनकी विशिष्टता को दर्शाता है।
विज्ञापन

धर्मनगरी अयोध्या की ऐतिहासिकता को यहां के जातीय मंदिर और भव्य बनाते हैं। एक शोध के अनुसार जाति, बिरादरी के आधार पर यहां करीब 37 मंदिर हैं। यह मंदिर पंचायती हैं और इनका संचालन ट्रस्ट या समिति के माध्यम से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जाति आधारित मंदिरों में से कुछ को छोड़ दिया जाए तो इनमें पुजारी से लेकर बावर्ची भी उसी बिरादरी के हैं, जिस बिरादरी का मंदिर है। इन मंदिरों की खासियत है कि मेले व अन्य दिनों में अयोध्या आने वाले लोग अपने इन सजातीय मंदिरों को अपना ठिकाना बनाते हैं। ये लोग अपने मंदिरों में दान-दक्षिणा के साथ अनाज का भी दान देते हैं, जो इनके आय का प्रमुख जरिया भी होता है।
समय बदलने के साथ इन मंदिरों के समिति में सजातीय संपन्न लोगों को भी जोड़ा गया, जिनकी मदद से इनका जीर्णोद्धार भी हुआ। यहीं नहीं इन मंदिरों में सजातीय लोगों की आपसी समस्याओं को निपटाने के लिए वर्ष में एक बार पंचायत भी होती है, जिनमें अधिकांश समस्याओं का निपटारा भी किया जाता है। यह भी देखा गया है कि पंचायत द्वारा फैसला दिए जाने के बाद भगवान के विग्रह के सामने दोनों पक्षों को फैसला मानने की शपथ भी दिलाई जाती है। इन मंदिरों की ऐतिहासिकता की बात की जाए तो कुछ 250 साल पुराने तो कुछ 100 से 150 साल पुराने बताए जाते हैं।
वर्तमान में इनमें से करीब 50 प्रतिशत मंदिर संसाधनों के अभाव व विवाद के चलते जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, कुछ तो गिरने की कगार पर भी हैं। आर्थिक अभाव में समितियां या ट्रस्ट इनका जीर्णोद्धार नहीं करा पा रही हैं। इन मंदिरों से जुड़े लोगों का कहना है कि आज जब अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है, ऐसे में इन मंदिरों को यदि विकसित किया जाए तो यह अयोध्या की भव्यता को चार चांद लगा सकते हैं।
यह जातीय मंदिर स्थित हैं अयोध्या में..
धर्मनगरी के रायगंज-कनीगंज क्षेत्र में स्थित कुर्मी, धोबी, पटवा, कलवार, कसेरा, हलवाई (मोदनवाल), विश्वकर्मा, पासी, सोनार, टेढ़ी बाजा स्थित यादव, निषाद, मुराव, खटिक, लकड़हारा, अशर्फी भवन स्थित कसौंधन, बरई, भुज, खाकी अखाड़ा स्थित राजभर, ऋणमोचनघाट स्थित मद्देशिया, कुशवाहा, पटेल, गोलाघाट स्थित दांगी क्षत्रिय मंदिर, स्वर्णखनि कुंड के पास संत रविदास मंदिर, स्वर्गद्वार स्थित गहोई, हनुमानगढ़ी के पास साहू मंदिर स्थित हैं। इनमें से कुछ मंदिरों की शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो से तीन शाखाएं भी हैं।
250 साल से अधिक पुराने है ये मंदिर
इन सजातीय मंदिरों में मुराव मंदिर का निर्माण 1889 में, पासी मंदिर का 1842 में, रविदास मंदिर का 1861 में, कसौंधन मंदिर का 1883 में, विश्वकर्मा मंदिर 1890 में, चौरसिया मंदिर 1919 में, कुर्मी मंदिर 1912 में, खटिक मंदिर 1920 में, ठठेर मंदिर 1913 में, निषाद मंदिर 1917, हलवाई मंदिर का निर्माण 1935 में किया गया था।

अनोखे हैं ये मंदिर
कनीगंज स्थित कलवार मंदिर अपने में अनोखा है। इसमें 80 कमरे हैं, साथ यहां 7 कुएं भी हैं। इन सभी मंदिरों में आज सबसे भव्य बरई मंदिर है, यहां 80 कमरे, 8 शौचालय बने हुए हैं। इसका भव्य परिसर भी इसकी विशिष्टता को दर्शाता है। इसके अलावा बरबर दांगी क्षत्रिय वंशीय मंदिर, यादव मंदिर, धोबी मंदिर, कुर्मी मंदिर भी विशाल प्रांगण में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed