फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

गुरुवार से रूट रहेगा बदला, बाहरी श्रद्धालुओं को नहीं आने दिया जाएगा

Thu, 19 Nov 2020 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
बैठक में मौजूद मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल,आईजी डा.संजीव गुप्ता व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या में गुरुवार तो दूसरे जिलों में शुक्रवार को रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। बाहर के लोगों को अयोध्या नहीं आने दिया जाएगा। गुरुवार को कमिश्नर व आईजी की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कमिश्नर एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक के दूसरे चरण में पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्ता, मंडल के सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इसमें कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए वादों के निस्तारण में तेजी लाने और अन्य परंपरागत त्योहारों को मनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि परिक्रमा मेले को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाए और राष्ट्रीय राजमार्ग को पूर्ण रूप से चलने दिया जाए। बाहर के लोग न आए और कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। स्थानीय लोगों को स्थानीय स्तर पर ही त्योहार मनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि आज ही से अयोध्या में रूट डायवर्जन किया जाए और 20 नवंबर से अन्य जिले डायवर्जन करें। बाहर के लोगों को अयोध्या में न आने दिया जाए। अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा पर ज्यादा भीड़ एकत्र होती है। यहां भीड़ न होने दी जाए।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि शासन के निर्देश के मुताबिक पूर्व में निर्णय लिया जा चुका है कि बाहरी लोग अयोध्या में अनावश्यक रूप से न आएं और कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए अपने घरों में त्योहार आदि मनाएं। छठ आदि का पर्व भी उसी तरह मनाया जाए इसके लिए साफ-सफाई नगर निगम से किया जाएगा। पुलिस और मजिस्ट्रेट अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed