{"_id":"5f6771fc8ebc3ef4781249e9","slug":"ram-nagri-faizabad-news-lko541100530","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में 10 हजार वाहनों के पार्किंग की होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में 10 हजार वाहनों के पार्किंग की होगी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राममंदिर में दर्शन-पूजन करने आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं के लिए 10 हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था हो रही है। नगर निगम तीन स्थानों पर और विकास प्राधिकरण दो स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाने की तैयारी में है।
इसके साथ ही पर्यटन विभाग का मल्टीस्टोरी पार्किंग स्थल जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। उधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अपने परिसर में 6 हजार वर्ग मीटर में पार्किंग स्थल का निर्माण करने की घोषणा कर चुका है। अधिकारियों का कहना है कि तेजी से पार्किंग स्थल निर्माण के बाद यहां 10 हजार वाहन एक साथ खड़े होने की व्यवस्था हो जाएगी।
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अयोध्या में पर्याप्त पार्किंग के स्थान बनाए जाने की बात कही थी। इसके बाद से प्रशासन लगातार पार्किंग स्थल के लिए भूमि तलाशने में लगा है। नया घाट से अंतरराष्ट्रीय बस स्टेशन मार्ग पर 10 एकड़ की एक भूमि देखी गई। अभी भूमि की खरीद फरोख्त पर बातचीत चल रही है। योजना ये है कि एक बड़ा पार्किंग स्थल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ये मल्टीस्टोरी होने के साथ 4 से 5 हजार वाहनों को खड़ा करने का स्थान होगा। इसको बनाने का काम अयोध्या विकास प्राधिकरण करेगा। इसके साथ ही विकास प्राधिकरण का बाग विजैसी में एक मल्टीपर्पज पार्किंग स्थल और प्रस्तावित है। इसमें 400 दुकानें व एक हजार के आसपास वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी।
इसके साथ नगर निगम ने भी तीन स्थानों पर मल्टी पर्पज कांप्लेक्स बनाने की योजना बनाई है। इसमें एक अयोध्या रेलवे स्टेशन के पास जिला पंचायत की भूमि पर प्रस्तावित है। इसमें 400 के लगभग दुकानें व 500 के लगभग गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। अमानीगंज के जलकल के सामने नगर निगम का दूसरा मल्टी पर्पज कांप्लेक्स प्रस्तावित है। मौजूदा समय में यहां पुलिस का एक कैंप है।
बताया जा रहा है ये जगह पुलिस कैंप के लोग जल्द खाली करने वाले है। इनका ऑफिस बनकर तैयार हो चुका है। यहां 200 लगभग दुकानें व 250 वाहनों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा अंगूरी बाग से चौक मार्ग पर दो मंजिला पार्किंग भवन के लिए भूमि आरक्षित है। इसमें 400 दुकानों के साथ एक हजार वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।
इन तीनों योजनाओं का डीपीआर शासन को भेजा जा चुका है। इन सबके साथ ही पर्यटन विभाग पहले से ही नया घाट से बाईपास जाने वाले मार्ग पर एक मल्टीस्टोरी पार्किंग स्थल बना चुका है। इसमें 100 वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी मुख्य मंदिर परिसर में 6 हजार वर्ग मीटर की जगह पार्किंग के लिए आरक्षित की है। इसमें एक बड़ा पार्किंग स्थल बनेगा। हालांकि किन लोगों के वाहन यहां खड़े होंगे, ये ट्रस्ट तय करेगा।
अयोध्या में विकास प्राधिकरण एक बड़े पार्किंग स्थल के लिए भूमि खोज रहा है। नया घाट से बाईपास को जाने वाले मार्ग पर कई जमीनों को देखा गया है। इसी मार्ग पर 10 एकड़ में एक मल्टी स्टोरी पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम के भी तीन पार्किंग स्थल प्रस्तावित हैं। बाग विजैसी में प्राधिकरण के मल्टी पर्पज कांप्लेक्स बनाने की भी तैयारी कर रहा है।
विशाल सिंह, नगर आयुक्त व उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण