{"_id":"5e5fe0b28ebc3eeb655e949d","slug":"ram-nagri-faizabad-news-lko512049779","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"24 मार्च को अस्थायी मंदिर में शिफ्ट होंगे रामलला, नवरात्रि में नए स्थान पर दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 मार्च को अस्थायी मंदिर में शिफ्ट होंगे रामलला, नवरात्रि में नए स्थान पर दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
Wed, 04 Mar 2020 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साफ कर दिया है कि 24 मार्च तक गर्भगृह में विराजमान रामलला को उससे कुछ दूर शिफ्ट कर दिया जाएगा और 25 मार्च यानी नवरात्रि के पहले दिन से भगवान श्रीराम के दर्शन नए स्थान पर होंगे। ट्रस्ट के लोगों में इस बात पर सहमति बन चुकी है।
यही नहीं रामलला का जो गर्भ गृह है उसी स्थान पर बनने वाले भव्य राम मंदिर में गर्भ गृह होगा। मंदिर निर्माण के बाद रामलला वहीं विराजमान होंगे। सुरक्षा की बात करें तो वर्तमान में जिस तरह दर्शन के लिए जाते समय निर्धारित प्रसाद के अलावा अन्य प्रसाद और वस्तुएं ले जाने पर प्रतिबंध है उसी प्रकार आगे भी वही व्यवस्था लागू रहेगी।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी लोगों का यह मत है कि नवरात्रि में भगवान के दर्शन नए स्थान पर हों। दर्शन मार्ग में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
भक्त अधिग्रहीत क्षेत्र में उसी मार्ग से प्रवेश करेंगे, जिससे अभी करते हैं।

ये वस्तुएं रहेंगी प्रतिबंधित
चंपत राय ने कहा कि रामलला की सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी। उसी मार्ग से वापस निकलेंगे जैसे आज होता है। सुरक्षा के मानकों को पूर्ववत ही रखा गया है। सुरक्षा की व्यवस्थाएं जैसे अपने साथ प्रसाद, घड़ी, पेन आदि नहीं ले जाना वह सब सुरक्षा के मानक यथावत रहेंगे। चंपत राय ने कहा कि भगवान ने चाहा तो 25 मार्च को लोग नए मंदिर में दर्शन करेंगे।
यह वस्तुएं हैं प्रतिबंधित
रामलला के दर्शन के दौरान पान और धूम्रपान की वस्तुएं, किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कंघा, घड़ी, बेल्ट, मोबाइल फोन, कैमरा, दवाएं ले जाना प्रतिबंधित है। रामलला के दर्शन के दौरान केवल प्रसाद के रूप में पारदर्शी इलाइची दाना, रुपये, पैसे और जेवर ही ले जाने की अनुमति है।