{"_id":"5e46eef38ebc3ee5e3787e53","slug":"ram-nagri-faizabad-news-lko5085549116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुग्रीव किला में 30 फीट के गरूड़ स्तंभ का अनावरण करेगें मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुग्रीव किला में 30 फीट के गरूड़ स्तंभ का अनावरण करेगें मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सुग्रीव किला में 11 दिवसीय बैकुंठोत्सव 16 फरवरी से शुरू हो रहा है। 26 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में 23 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी संत सम्मेलन में शामिल होंगे। वह यहां रामलला की विजय के प्रतीक के रूप में मंदिर में स्थापित किए गए 30 फीट के गरुड स्तंभ का भी अनावरण करेंगे।
कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन होगा, जिसमें दक्षिण भारत सहित पूरे देश से बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
अनुष्ठान के संयोजक सुग्रीव किला पीठाधीश्वर ज.गु.विश्वेशप्रपन्नाचार्य ने बताया कि साकेतवासी ज.गु. पुरुषोत्तमाचार्य का 11 दिवसीय बैकुंठोत्सव 16 फरवरी से शुरू होकर 26 तक चलेगा। बताया कि 23 फरवरी को आश्रम में बने 30 फीट के गरुड़ स्तंभ का अनावरण मुख्यमंत्री योगी करेंगे।
विज्ञापन
बताया कि 21 फरवरी को आश्रम से इक्षुदंड यात्रा भव्यता पूर्वक निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सरयू तट पहुंचेंगी। जहां पूजन-अर्चन के साथ यात्रा वापस मंदिर पहुंचेगी। 20 फरवरी को उत्सव यात्रा व 22 फरवरी को श्री सीताराम जी की झांकी, रामानुज स्वामी के विग्रह की पालकी यात्रा भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र होगी।
स्वामी अनंत पद्मनाभाचार्य ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि 8 से 11 बजे तक शास्त्रीय संगीत समारोह भी होगा, जिसमें देश के नामी कलाकार शमां बांधेंगे। मुंबई से शंभू लहरी, चंचल काबरा सहित प्रख्यात सितार वादक डॉ. त्रिगुणातीत, गौरीशंकर जी गवैया, लाल जी शरण, विजयरामदास सहित अन्य कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे।