{"_id":"5fe21b6c8ebc3e3f871b72db","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko556216239","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन संग्रह अभियान को लेकर संतों के साथ मंत्रणा करेगा ट्रस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन संग्रह अभियान को लेकर संतों के साथ मंत्रणा करेगा ट्रस्ट
विज्ञापन
राममंदिर का विग्रह।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए लोगों की जनसहभागिता बढ़ाने और मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसी के तहत बुधवार को अयोध्या में विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम में संतों की एक बैठक होगी। इसमें धन संग्रह अभियान को लेकर संतों के साथ चर्चा की जाएगी। बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
15 जनवरी से राममंदिर के लिए धन संग्रह अभियान व्यापक स्तर पर शुरू होने जा रहा है। अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। 18 व 19 दिसंबर को प्रयागराज में संतों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की गई थी।
इसी क्रम में बुधवार को कारसेवकपुरम में संतों के साथ बैठक है। जिसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। धन संग्रह अभियान देश के चार लाख गांवों में चलाया जाएगा। जिसके तहत 11 करोड़ परिवारों के 55 करोड़ व्यक्तियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। देश के चार लाख कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा होंगे। बैठक में धन संग्रह अभियान के लिए साधु-संतों के साथ चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
मानस भवन को तोड़ने का काम जारी
श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित पुराने भवनों व मंदिरों को तोड़ने का काम जारी है। राममंदिर के लिए अभी नींव का काम प्रारंभ होने में तकनीकी अड़चनें सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि परिसर के समतलीकरण का काम जोरों पर चल रहा है।
सीता रसोई, राम खजाना, बहराइच मंदिर को तोड़ा जा चुका है। सबसे ज्यादा समय मानस भवन को तोड़ने में लग रहा है। मानस भवन के जिस हिस्से में एलएंडटी ने अपना ऑफिस बनार खा था उस हिस्से को भी तोड़ दिया गया है। वहीं परिसर में कई जगह गड्ढे भी हैं, जिन्हें भरने का काम किया जा रहा है।