फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

प्राधिकरण ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपा स्वीकृत मानचित्र

Thu, 03 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बनाने के लिए मानचित्र संबंधी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके गुरुवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय को 11 प्रकार के ले-आउट में नक्शा सौंप दिया है। इसके साथ ही अब राम मंदिर के मानचित्र संबंधी समस्त काम पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन

अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बुधवार को राममंदिर के प्रस्तावित नक्शे को पास कर दिया गया था। बोर्ड ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को विभिन्न देयकों के रूप में 2 करोड़ 11 लाख 33 हजार 184 रुपये जमा करने का पत्र दिया था।
विज्ञापन

ट्रस्ट की ओर से बुधवार को ही आरटीजीएस के माध्यम से यह राशि जमा कर दी गई थी। गुरुवार सुबह विकास प्राधिकरण ने समस्त शुल्कों का वेरिफिकेशन करते हुए अकाउंट में आई धनराशि को चेक किया। इसके साथ ही प्राधिकरण ने मानचित्र को 11 प्रकार के ले आउट में तैयार कराया। गुरुवार दोपहर बाद प्राधिकरण के वीसी डॉ. नीरज शुक्ला की ओर से मानचित्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानचित्र के साथ ट्रस्ट को बिल्डिंग के निर्माण, प्रदूषण व पानी समेत अन्य मानकों को पूरा करने की बात कही गयी है। बताया गया है कि प्राधिकरण के इंजीनियर विजिट करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से श्रीराम जन्मभूमि के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, डॉ. अनिल मिश्रा, प्राधिकरण बोर्ड के सचिव रवींद्र प्रताप सिंह समेत प्राधिकरण के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भगवान राम के मंदिर का नक्शा ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। इसका कुल एरिया 2.74 लाख वर्ग मीटर है। इसमें कवर्ड एरिया 12 हजार 879 वर्ग मीटर है। नक्शा समस्त नियमों का पालन करते हुए पास किया गया है। किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गयी है।
- डॉ. नीरज शुक्ला, वीसी, अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed