फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

मंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी के आगमन से हर ओर उत्साह

Sun, 19 Jul 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण का इंतजार अब खत्म होने को है। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आकर राममंदिर निर्माण का शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर रामनगरी अभिभूत है। अयोध्यावासी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उत्साह हो भी क्यों न। क्योंकि 500 वर्षों बाद अयोध्या का गौरव, वैभव जो लौटने को है। लोग इस बात को लेकर भी उत्साहित हैं कि प्रधानमंत्री मोदी रामनगरी के अपने पहले दौरे में पर्यटन विकास के जरिए रोजगार की ढेर सारी संभावनाएं देकर जाएंगे।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण शुरू होने व प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की सूचना जैसे ही रामनगरी आई, हर वर्ग प्रफुल्लित हो उठा। राम भक्त सनातन धर्मावलंबियों का उत्साह तो चरम पर नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि अयोध्या के लिए इससे सुखद क्षण कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण शुरू होने का शुभ संदेश मिलते ही जगतगुरु राम दिनेशाचार्य भाव विभोर हो जाते हैं। वह कहते हैं कि यह प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी के लिए गौरव का क्षण होगा, इसकी कल्पना मात्र से हम आह्लादित है। पीएम मोदी राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे तो भव्यता अपने आप बढ़ जाएगी। नाका हनुमानगढ़ी मंदिर में भी संतों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत रामदास अति उत्साहित थे। बोले अब रामनगरी का वैभव लौटेगा, गौरव बढ़ेगा। हर सनातन धर्मावलंबी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। 500 वर्षों का संघर्ष अब फलीभूत होने को है। सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी में जैसे ही संतों को मोदी के अयोध्या आकर राम मंदिर के शुभारंभ की सूचना मिली, संतों ने जय श्रीराम का जय घोष कर हर्ष व्यक्त किया।
यहां मौजूद पुजारी राजू दास, पार्षद रमेश दास आदि संतों ने कहा कि यह रोमांचित करने वाला समाचार है। हमारी आंखें अपने आराध्य के मंदिर निर्माण की आधारशिला कार्यक्रम को देखने के लिए वर्षों से बेसब्र हैं। राजू दास बोले इतनी खुशी है कि शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।
सरयू तट पर मौजूद महंत बृजमोहन दास, पंडित कल्कि राम, कुछ संतों व मुस्लिम रामभक्त बबलू खान के साथ इस अवसर की खुशी बांटते नजर आए। बृजमोहन दास ने कहा राम मंदिर निर्माण की इच्छा पूरी होने को है। प्रधानमंत्री ने आकर हमारे उत्साह को दोगुना करने का काम किया है। राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या में राष्ट्र मंदिर का भी निर्माण होगा।
पंडित कल्कि राम बोले कि वह 2014 से ही मोदी की सफलता की कामना से अनुष्ठान कर रहे हैं। अब मोदी हमारी नगरी आ रहे हैं और राम मंदिर निर्माण शुरू होने जा रहा है तो हमारे अनुष्ठान की सफलता पर भी मुहर लगेगी। बड़े ही आनंद, गौरव की अनुभूति हो रही है।
सरयू तट से आगे बढ़ने पर पक्का घाट पर मौजूद पंडा समाज के अध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा जैसे ही पता चला कि 5 अगस्त को मोदी राम मंदिर की नींव रखने आ रहे हैं हमने मां सरयू के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। रामलला का मंदिर बनते देखने को मिल रहा है यही जीवन की सार्थकता है। यहां से आगे बढ़ने पर रामघाट के पास मौजूद शैलेंद्र मोहन मिश्र भी मोदी के आगमन को लेकर प्रसन्न चित्त नजर आए।
कहा कि मोदी के अयोध्या आगमन से न सिर्फ राम लला को भव्य मंदिर की भेंट मिलेगी, इसके साथ ही साथ अयोध्या के भी विकास का नया द्वार खुलेगा। रामनगरी धार्मिक केंद्र तो है ही अब विश्व स्तरीय पर्यटन का बड़ा सांस्कृतिक केंद्र भी बनने जा रही है। सिख समाज भी इस सूचना से हर्षित है, प्रतिपाल सिंह पाली खुशी से बोले कि सदियों का इंतजार अब पूरा होने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण में हमें भी कारसेवा का अवसर मिले तो जीवन धन्य हो जाएगा।
मुस्लिम समाज मोदी के स्वागत को तैयार
राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ को लेकर मुस्लिम समाज भी उत्साहित है। राम मंदिर समर्थक बबलू खान ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अनेक प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी मुहिम जारी रखी। अब इस मुहिम का असली परिणाम सामने आ रहा है। पीएम मोदी के अयोध्या आगमन पर सैकड़ों मुस्लिम भाइयों के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। वह दिन अब दूर नहीं जब राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या पूरे विश्व के लिए एक बड़ा धार्मिक केंद्र बन जाएगी।

मोदी के आगमन से अयोध्या को मिलेगा नया आयाम : इकबाल
टेढ़ी बाजार स्थित अपने आवास पर मौजूद मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी पीएम मोदी के अयोध्या आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हैं। कहते हैं जब सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के हक में फैसला दे दिया तो राम मंदिर बनना ही चाहिए। राम मंदिर का शुभारंभ मोदी के हाथों हो रहा है या बहुत ही अच्छा संदेश है। इससे साबित होता है कि देश का राजा धर्मानुरागी है। मोदी के आगमन से अयोध्या के विकास को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed