{"_id":"5e3afe768ebc3ee5c848a8e0","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko50688913","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान होते ही अयोध्या में मनी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलान होते ही अयोध्या में मनी दिवाली
विज्ञापन
दीप जलाकर जय घोष करते पुजारी राजू दास, संत-महंत व भक्त।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। टेंट में विराजमान रामलला का भव्य राममंदिर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट करेगा। यह घोषणा बुधवार को संसद में जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, यहां संत-धर्माचार्यों समेत घर-घर खुशी छा गई। अयोध्या में दिवाली मनी। घर-घर दीप जले। हर तरफ जय श्रीराम की गूंज के साथ उत्साह देखने लायक था। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाते और बधाई देते नजर आए।
सुप्रीम कोर्ट केे आदेश के बाद 88 दिनों से लोग ट्रस्ट की घोषणा व स्वरूप को लेकर बेसब्र थे। संत-धर्माचार्यों ने कहा कि पंद्रह सदस्यीय ट्रस्ट रामनवमी से राममंदिर निर्माण की शुरुआत करे।
पांच फरवरी की सुबह रामनगरी के लिए नई सौगात लेकर आई। सौगात भी इतनी बड़ी थी कि जिसका इंतजार सैकड़ों वर्षों से अयोध्यावासी कर रहे थे। राममंदिर के हक में फैसला आने के बाद से ही रामनगरी की निगाह राममंदिर ट्रस्ट पर टिकी थी।
विज्ञापन
जैसे-जैसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई तय समय सीमा नजदीक आ रही थी रामनगरी के संत-धर्माचार्यों का धैर्य भी जवाब दे रहा था लेकिन दूसरी तरफ उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा भी था। सरकार भी रामनगरी वासियों के भरोसे पर खरी उतरी और फैसला आने के तीन माह के भीतर ही राममंदिर ट्रस्ट का ऐलान कर रामनगरी को खुशी मनाने का एक और अवसर प्रदान कर दिया। सभी इस बात से उत्साहित हैं कि उनके आराध्य भगवान रामलला को अब शीघ्र ही टेंट से रिहाई मिलेगी और उनके दर्शन भव्य मंदिर में होंगे।
सरकार ने दिखाई राममंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता: देवेंद्रप्रसादाचार्य
दशरथमहल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य ने कहा कि सरकार राममंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने लोकसभा में रामजन्मभूमि ट्रस्ट का गठन कर इसके संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का स्वरूप भी ऐसा होना चाहिए जो कि स्वागतयोग्य हो। अब हम सभी की चिरप्रतीक्षित इच्छा पूरी होने को है। अब वह दिन दूर नहीं जब रामलला टेंट से आजाद होकर भव्य राममंदिर में विराजेंगे।
रामनवमी पर हो राममंदिर का शिलान्यास: सुरेश दास
नए ट्रस्ट का नाम रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होने पर रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य महंत सुरेश दास ने ट्रस्ट घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अब शीघ्र ही ट्रस्ट का स्वरूप भी सबके सामने होगा। 15 सदस्यीय ट्रस्ट होने की बात सामने आ रही है। हम सभी संत-धर्माचार्यों की मंशा है कि रामनवमी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व शाह अयोध्या में राममंदिर का शिलान्यास करें।
सरकार राममंदिर निर्माण को लेकर गंभीर: राजकुमार दास
श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास कहते हैं कि सरकार राममंदिर निर्माण को लेकर गंभीर है इसका संकेत इसी बात से मिलता है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए तय समय सीमा के भीतर ही सरकार ने ट्रस्ट का गठन कर दिया है। ट्रस्ट में कौन-कौन शामिल होने जा रहा है यह सब भी शीघ्र ही सबके सामने आने जा रहा है। रामनवमी पर राममंदिर का शिलान्यास केंद्र व प्रदेश सरकार करे तो अच्छा है।
अब राममंदिर निर्माण की तिथि घोषित हो : सत्येंद्र दास
रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास कहते हैं कि ट्रस्ट में दलित को भी शामिल किए जाने की बात आ रही है यह स्वागत योग्य है। हरि का भजै सो हरि का होई, जाति पाति पूछै नहि कोई...। भगवान के लिए सभी समान हैं। कहा कि सरकार ने तय समय सीमा के भीतर ही ट्रस्ट का ऐलान कर दिया है। अब शीघ्र ही रामलला को टेंट से आजाद करना चाहिए। कहा कि सरकार अब शीघ्र राममंदिर निर्माण की तिथि भी घोषित करे।
राममंदिर निर्माण में अब न हो विलंब: त्रिलोकीनाथ
रामललासखा त्रिलोकीनाथ पांडेय ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब राममंदिर का भव्य मार्ग प्रशस्त होगा। अब राममंदिर निर्माण में देर नहीं होनी चाहिए। ट्रस्ट के स्वरूप पर कहा कि भगवान राम का जीवन समरस है। दलित के ट्रस्ट में शामिल किए जाना समरसता का ही संदेश है। कहा कि अब बस देर नहीं होनी चाहिए। वर्षों का इंतजार अब खत्म होने को है सरकार इस इंतजार को कितना कम करती है यही देखना बाकी है।
सरकार ने फिर एक बार दी खुशी: दिनेंद्र दास
निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर खुशी दी है। तय समय सीमा के भीतर राममंदिर ट्रस्ट की घोषणा सरकार ने कर दी है। वर्षों से टेंट में रह रहे रामलला आजाद होंगे। मुस्लिमों को भी पांच एकड़ जमीन दी जा चुकी है, सरकार ने सौहार्द का संदेश दिया है। कहा कि अब देश में सद्भावना, प्रेम व सौहार्द की नई इबारत लिखने की तैयारी है। अयोध्या हमेशा सद्भाव का संदेश देती रहती है।
राममंदिर शुरू होने पर करेंगे कारसेवा : बबलू खान
राममंदिर निर्माण की मुहिम चलाने वाले मुस्लिम बबलू खान ने भी राममंदिर ट्रस्ट गठित होने पर हर्ष व्यक्त किया है। कहा कि हिंदुओं के साथ-साथ हम जैसे मुसलमानों को भी शीघ्र राममंदिर का निर्माण होने का इंतजार है। कहा कि जैसे ही राममंदिर निर्माण शुरू होगा हम सैकड़ों मुस्लिमों के साथ राममंदिर की कारसेवा करेंगे और तब तक करेंगे जब तक भव्य मंदिर नहीं बन जाएगा। हमारी इच्छा है कि भव्य राममंदिर में रामलला का वास हो।
मंदिर निर्माण से बहेगी विकास की गंगोत्री : शरद शर्मा
विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि मंदिर निर्माण शुरू होनेे से अयोध्या में विकास की गंगोत्री बहेगी। 1528 से प्रतीक्षारत हिंदू समाज, संत समाज के संकल्पों की सिद्धि होने जा रही है। वहीं धूप, बरसात, धूल मिट़्टी झेल रहे रामलला को भी अब समस्याओं से मुक्ति मिलेगी वह भव्य राममंदिर में निवास करेगें। लाखों शहीदों का स्वप्न भी अब साकार होने को है। राममंदिर निर्माण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कोयंबटूर से राममंदिर के लिए ईंट लेकर पहुंचे भक्त
अयोध्या। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। इस बीच अयोध्या फैसला आने के बाद से ही रामनगरी में रामभक्तों की चहलकदमी बढ़ी है। बुधवार को कोयंबटूर से राममंदिर निर्माण के लिए ईंट लेकर पहुंचे भक्तों के जत्थे ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और राममंदिर के लिए रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला में ईंटें जमा कराई। 20 सदस्यीय रामभक्तों ने रामलला सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन किया और न्यास कार्यशाला में राममंदिर की तैयारी भी जानी। रामभक्त सुरेश ने बताया कि हम सभी को अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण का इंतजार है। हम कोयंबटूर से ईंट लेकर आए हैं, हमारी इच्छा है कि ये ईंटें राममंदिर निर्माण में प्रयुक्त की जाए। रामभक्ता हर्षा, ईश्वरी, सुब्रमण्यम, विद्या, हरिहरन आदि ने भी अतिशीघ्र राममंदिर निर्माण की कामना की है कहा कि रामलला का दर्शन कर जीवन धन्य हो चुका है।