{"_id":"625dab09252ff722af371d26","slug":"ram-chabutra-of-the-temple-will-be-ready-by-august-faizabad-news-lko6267221170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त तक तैयार हो जाएगा मंदिर का रामचबूतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त तक तैयार हो जाएगा मंदिर का रामचबूतरा
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन सोमवार को राममंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के समक्ष इंजीनियरों ने मंदिर निर्माण कार्य की अब तक की प्रगति की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
पहले दिन मंदिर के चबूतरे (प्लिंथ) व रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। इंजीनियरों ने बताया कि राममंदिर का चबूतरा अगस्त तक तैयार हो जाने की संभावना है। चबूतरा निर्माण के काम में तेजी लाने पर चर्चा हुई।
बरसात से पूर्व रिटेनिंग वॉल के लिए खोदे गए गड्ढों को निर्माण सामग्री से हर हाल में भर लेने का निर्णय हुआ। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र सोमवार की सुबह नौ बजेे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने निर्माणाधीन गर्भगृह स्थल का निरीक्षण कर मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की स्थलीय प्रगति देेखी। कार्यदाई संस्था एलएंडटी, टाटा व ट्रस्ट के इंजीनियरों ने उन्हें नींव के तीसरे चरण के तहत चल रहे प्लिंथ निर्माण के काम की प्रगति से अवगत कराया।
करीब आधा घंटे तक निरीक्षण के बाद नृपेंद्र मिश्र ने परिसर के विश्वामित्र आश्रम में स्थित एलएंडटी कार्यालय में इंजीनियरों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगे होने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की गई। ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि बैठक के पहले दिन केवल निर्माण कार्य की समीक्षा हुई है।
इंजीनियरों ने बताया कि राममंदिर का चबूतरा अगस्त तक तैयार हो जाने की संभावना है। साथ ही मंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए तीन दिशाओं में बनाई जा रही रिटेनिंग वॉल के लिए खोदे गए 12 मीटर गड्ढे को बरसात आने से पूर्व हर हाल में भर लेने का निर्णय हुआ है।
राममंदिर के लिए पत्थरों की आपूर्ति में भी तेजी लाने पर चर्चा हुई है। बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने सहित परिसर की सुरक्षा को और बेहतर करने पर चर्चा की जाएगी।
दूसरे दिन की बैठक सर्किट हाउस में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, महंत दिनेंद्र दास सहित कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।
ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि प्लिंथ निर्माण के काम में दिन में हो रही तेज धूप व भीषण गर्मी भी बाधा उत्पन्न कर रही है। पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा रहा है।
जिसके चलते दोपहर में काम करने में इंजीनियरों को समस्या हो रही है। इसको देखते हुए इंजीनियर रात की शिफ्ट में भी काम कर रहे हैं ताकि लक्ष्य के सापेक्ष काम पूरा हो सके। बताया कि रात को करीब 11 बजे तक प्लिंथ के पत्थरों को बिछाने का काम चलता है।