फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Barat in faizabad

जय श्रीराम के उद्घोष के बीच निकली राम बारात

Fri, 14 Oct 2016 11:03 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ram Barat in faizabad
शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रही रामलीलाओं के मंचन के तहत जय श्रीराम के जय उद्घोष के बीच राम बारातें निकाली गईं। - फोटो : अमर उजाला
शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रही रामलीलाओं के मंचन के तहत जय श्रीराम के उद्घोष के बीच राम बारात निकाली गई। बजाजा तिनदरे पर आयोजित मंचन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजगद्दी सौंपी गई। राम बारात का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। सामाजिक संस्थाओं की ओर से प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

 
फतेहगंज क्षेत्र में चल रही रामलीला की राम बारात रात लगभग नौ बजे गाजे-बाजे के साथ फतेहगंज चौराहे पहुंची और कोठापार्चा, वजीरगंज जप्ती व हैदरगंज क्षेत्र की रामलीला से निकली बारातों से मिली और संयुक्त बारात शहर के कसावबाड़ा, रिकाबहगंज आदि मार्गों पर भ्रमण करते हुए चौक पहुंची। चौक से फतेहगंज व वजीरगंज जप्ती की राम बारात बजाजा, मोतीबाग, सुभाष नगर होते हुए और कोठापार्चा व हैदरगंज की राम बारात गुदड़ी बाजार चौराहा, लोहा बाजार, राठ हवेली, शोलापुरी, साहबगंज, रीडगंज कोतवाली के रास्ते अपने-अपने गंतव्य पहुंचीं।
विज्ञापन


वहीं लगभग साढ़े नौ बजे निकली साहबगंज क्षेत्र के रामलीला की राम बारात ने रामजानकी मंदिर साहबगंज से प्रस्थान कर आंख अस्पताल, स्वामी दयानन्द मार्ग, खवासपुरा, गुदड़ीबाजार चौराहा, चौक, रिकाबगंज चौराहा, जनाना अस्पताल, ऋषिटोला, कसाबबाड़ा, फतेहगंज चौराहा, सुभाषनगर, मोतीबाग, बजाजा, चौक जमुनियाबाग होते हुए साबहगंज पहुंच संपन्न हुई। शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह लोगों ने भगवान राम की आरती व पूजन-अर्चन, बारात पर पुष्प वर्षा की तथा भंडारे व प्रसाद वितरण किया गया। रामलीला समितियों की ओर से राम बारात में शमिल झांकियां मनमोहक व मनोरम रहीं। गुरुवार की रात्रि चौक रामलीला कमेटी की ओर से बजाजा स्थित तिनदरे पर राजगद्दी का आयोजन किया गया। वाराणसी से आये कोलकाता एंड पार्टी के कलाकारों ने राजगद्दी के आकर्षक व मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर रातभर श्रद्धालुओं को बांधे रखा। 

 
केन्द्रीय समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय दुर्गा पूजा व रामलीला समिति पदाधिकारियों समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा लोगों ने राम बारात का स्वागत किया। बारातों मेें भक्त-श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते, डीजे एवं बैंड की धुनों पर थिरकते आगे बढ़ते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed