फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rajnath Singh came to Rudauli

देश का मस्तक झुकने नहीं देगी सरकार

Sun, 28 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh came to Rudauli
पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो सरकार काम कर रही है, वह किसी भी सूरत में देश का मस्तक झुकने नहीं देगी।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वस्त किया कि पाकिस्तान को जवाब दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर वे चुप्पी साध गए। वे यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने ओएसडी अमरेंद्र तिवारी के पुत्र के जनेऊ संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार शाम करीब पांच बजे रुदौली पहुंचे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने उनके स्वागत से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। करीब 26 मिनट तक गृहमंत्री ने अमरेंद्र तिवारी के परिवार के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान वहां बैठे अन्य वीआईपी लोगों को बातचीत का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों विधायकों समेत ब्लॉक प्रमुखों को भी उनके पास जाने से रोका गया। काफी जद्दोजहद के बाद विधायकों को इंट्री मिल सकी। गृहमंत्री के जाते वक्त सांसद लल्लू सिंह भी पहुंच गए थे। इससे पहले जिले की सीमा रानीमऊ के निकट रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त व गोसाईंगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी, ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह आदि ने गृहमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed